एक्सप्लोरर

'गांधीजी और हेडगेवार की तुलना...', देश के लिए ज्यादा योगदान देने की बहस पर RSS का बड़ा बयान

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने कहा, 'महात्मा गांधी और डॉ. हेडगेवार ने देश हित में काम किया. मुझे लगता है कि डॉ. हेडगेवार और महात्मा गांधी की तुलना करने की कोई आवश्यकता नहीं है.'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेता सुनील आंबेकर ने शनिवार (24 मई, 2025) को कहा कि संगठन के संस्थापक केबी हेडगेवार और महात्मा गांधी की तुलना करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि दोनों ने देश और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य किया और वे सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं.  

‘डॉ. हेडगेवार और महात्मा गांधी-एक दर्शन’ पुस्तक के विमोचन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी पूछा कि क्या देश का विभाजन आजादी से पहले हिंदुओं की कमजोरी या तत्कालीन नेतृत्व की कमजोरी के कारण हुआ था.

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने कहा, 'महात्मा गांधी और आरएसएस संस्थापक डॉ. के बी हेडगेवार ने देश हित में काम किया. मुझे लगता है कि डॉ. हेडगेवार और महात्मा गांधी की तुलना करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि दोनों ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं और दोनों ही हमारे लिए प्रेरणादायी हैं. दोनों ने देश की सेवा, देश के लोगों और हिंदू समुदाय के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.'

गांधीजी और हेडगेवार देश के बंटवारे के खिलाफ थे: आंबेकर

आंबेकर ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने विभाजन के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाया था और यहां तक ​​कि गांधीजी ने भी कहा था कि 'यह उनकी लाश पर होगा.' उन्होंने कहा, 'डॉ. हेडगेवार और गांधीजी दोनों का यह मत था कि देश एक और अखंड होना चाहिए. देश के सामने यह भी एक बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न है और ऐतिहासिक रूप से भी यह बहस और अध्ययन का विषय रहा है कि क्या देश का विभाजन हम हिंदुओं की कमजोरी के कारण हुआ या नेतृत्व की कमजोरी के कारण हुआ.'

आरएसएस प्रचार प्रमुख ने हाल में पहलगाम प्रकरण समेत पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए हमलों और पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का हवाला देते हुए कहा कि सच्चाई यह है कि देश का अंततः विभाजन हो गया था और कुछ लोग मानते हैं कि मुद्दा यहीं समाप्त हो गया, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है.

खुले दिमाग से करें आरएसएस की समीक्षा: सुनील आंबेकर

इतिहास जानने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, 'हम भारतीय हैं और हजारों सालों से इस धरती पर रह रहे हैं. हम हिंदू हैं और परंपरा से भी हम हिंदू हैं.'

आंबेकर ने कहा कि एक लोकतांत्रिक राष्ट्र और प्रगतिशील समाज के रूप में आरएसएस समेत संगठनों का भी खुले दिमाग से विश्लेषण करने की जरूरत है 'क्योंकि अगर हम अपने इतिहास की समीक्षा खुले दिमाग से नहीं करेंगे तो हम भविष्य के लिए बेहतर फैसले नहीं ले पाएंगे.'

गांधीजी और हेडगेवार के बीच हुई थी बात: आंबेकर

उन्होंने कहा, 'महापुरुष को किसी विशेष समूह, पार्टी या राजनीतिक विचारधारा तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए. वे सभी राष्ट्र पुरुष हैं.' आंबेकर ने कहा कि गांधीजी ने 1937 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक शिविर की यात्रा के दौरान हेडगेवार से बातचीत की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget