एक्सप्लोरर

आमिर खान के तुर्की दौरे पर RSS का हमला, कहा- भारतियों की भावनाओं को दिखा रहे ठेंगा

RSS ने कहा है कि अगर आमिर खुद को इतना ही सेक्युलर मानते हैं तो उस तुर्की जाकर शूटिंग करने की क्यों सोच रहे हैं, जो जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करता रहा है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के हालिया तुर्की दौरे को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने निशाना साधा है. आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य में आमिर खान को लेकर एक आर्टिकल लिखा है. जिसमें आरएसएस ने कहा है कि आमिर खान ने तुर्की जाकर भारतवासियों की भावनाओं को ठेंगा दिखाया है. आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘लालसिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए तुर्की गए थे.

यही आमिर इस्राइल के पीएम से मिलने से मना करते हैं- RSS

पांचजन्य में लिखा है, ‘’जिस तरह आमिर खान तुर्की जाकर एक तरह से भारतवासियों की भावनाओं को ठेंगा दिखा रहे हैं, उसे समझने की जरूरत है. एक तरफ तो वह खुद को 'सेक्युलर' कहते हैं, पर दूसरी तरफ यही आमिर इस्राइल के प्रधानमंत्री के भारत आने पर उनसे मिलने से मना करते हैं.’’

कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करता है तुर्की- RSS

पांचजन्य में आरएसएस ने आगे कहा है, ‘’अगर आमिर खुद को इतना ही सेक्युलर मानते हैं तो उस तुर्की जाकर शूटिंग करने की क्यों सोच रहे हैं, जो जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करता रहा है.’

2018 में इस्राइल के पीएम से नहीं मिले थे आमिर

बता दें कि साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी दोस्त कहे जाने वाले इजरायल की प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारत आए थे. उन्हें एक ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा लेना जहां उन्हें कई कालाकारों से मुलाकात करनी थी. इस कार्यक्रम में आमिर खान भी को भी बुलाया गया था, लेकिन वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे. जिसके बाद उनपर सवाल उठने लगे थे.

गौरतलब कि भारत-पाकिस्तान मामलों में तुर्की हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करता है. जब भारत ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया था, तब तुर्की ने पाकिस्तान के साथ-साथ भारत का विरोध किया था. इस्लामिक देश होने की वजह से तुर्की भारत के विरोध में पाकिस्तान के हर गतिविधियों को समर्थन करता है.

इस्तांबुल में तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी से मिले थे आमिर खान

बता दें कि 15 अगस्त की रात को तुर्की की पहली महिला यानि राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की पत्नि एमीन एर्दोगन ने ट्वीटर पर कई तस्वीरें शेयर की थी. इन तस्वीरों में वह राजधानी इस्तांबुल में आमिर खान के साथ बातचीत करती हुईं नजर आईं. इस ट्वीट में उन्होंने खुशी जताई की आमिर खान अपनी फिल्म की शूटिंग तुर्की के अलग-अलग इलाकों में करना चाहते हैं. इस ट्वीट के बाद आमिर भारत में कई लोगों के निशाने पर आए गए.

यह भी पढ़ें-

JEE-NEET एग्जाम के खिलाफ विपक्ष एकजुट, अब ममता बनर्जी और ओवैसी ने कहा- स्थगित हो परीक्षा

Weather Updates: ओडिशा, बंगाल और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ा यमुना का जलस्तर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में
LIVE: CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget