एक्सप्लोरर

DETAIL: पीएम मोदी देंगे 10 हजार करोड़ रुपये, वर्ल्ड क्लास बनेंगी 20 यूनिवर्सिटी

पीएम मोदी ने अपनी सरकार के बारे कहा कि इस सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं और हिम्मत दिखाई है. पहली बार देश में आईआईएम को पूरी तरह सरकारी कब्जे से बाहर निकालकर प्रोफेशनली उसे ओपेन अप कर दिया है. यह बहुत बड़ा फैसला किया है.

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल हुए. इस मौके पर अपने भाषण में पीएम ने इस बात पर अफसोस जताया कि देश की किसी भी यूनिवर्सिटी का नाम दुनिया के टॉप 500 विश्वविद्यालयों की लिस्ट में नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार थर्ड पार्टी की तरफ से चुने गए देश के टॉप 20 विश्वविद्यालयों को सरकारी बंधनों से आजाद करते हुए विश्व स्तरीय बनाने के लिए उन्हें अगले पांच साल के दौरान 10 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी. इसमें टॉप 10 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और टॉप 10 सरकारी यूनिवर्सिटी शामिल होंगे.

पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपली का भी पीएम मोदी ने जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि केंद्रीय यूनिवर्सिटी बीते हुए कल की बात है, मैं उससे एक कदम आगे ले जाना चाहता हूं और उसी का निमंत्रण देने के लिए इस कार्यक्रम में भाग लेने आया हूं. उन्होंने कहा , ‘‘हमारे देश में शिक्षा क्षेत्र के सुधार बहुत धीमी गति से चले हैं . हमारे शिक्षाविदों में भी आपसी मतभेद बड़े तेज रहे हैं और बदलाव से ज्यादा समस्याओं को उजागर करने के कारण बने हैं. उसी का परिणाम रहा है कि लंबे अरसे तक हमारी पूरी शिक्षा व्यवस्था में और खासतौर पर उच्च शिक्षा में बदलते हुए विश्व की बराबरी करने के लिए जो नए विचार और सुधार चाहिए, सरकारें उसपर कुछ कम पड़ गईं हैं.

पीएम मोदी ने अपनी सरकार के बारे कहा कि इस सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं और हिम्मत दिखाई है. पहली बार देश में आईआईएम को पूरी तरह सरकारी कब्जे से बाहर निकालकर प्रोफेशनली उसे ओपेन अप कर दिया है. यह बहुत बड़ा फैसला किया है. उन्होंने कहा, ‘‘ हम सेंट्रल यूनिवर्सिटी से एक कदम आगे जाना चाहते हैं और मैं पटना यूनिवर्सिटी को उस एक कदम आगे ले जाने के लिए निमंत्रण देने आया हूं. भारत सरकार ने देश के विश्वविद्यालयों के लिए एक सपना प्रस्तुत किया है . विश्व के 500 टॉप विश्वविद्यालयों में हिंदुस्तान का कहीं नामोनिशान नहीं है . ’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ ​जिस धरती पर नालंदा, विक्रमशिला, तक्षशिला आदि जैसी यूनिवर्सिटी...कोई 1300, 1500 और 1700 साल पहले विश्व को आकर्षित करती थीं. क्या वह हिंदुस्तान दुनिया की 500 यूनर्विसिटी में कहीं न हो यह मिटाना चाहिए या नहीं...यह स्थिति बदलनी चाहिए या नहीं. क्या कोई बाहर वाला आकर बदलेगा... हमें ही बदलना होगा. सपने, संकल्प और सिद्धि के लिए पुरूषार्थ भी हमारे होने चाहिए. इसी मिजाज से एक योजना भारत सरकार लाई है और वह योजना है देश की दस प्राइवेट युनिवर्सिटी औरथा देश की दस पब्लिक यूनिवर्सिटी, कुल 20 विश्वविद्यालयों को वर्ल्ड क्लास बनाने की. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के बंधन, कानून और नियम से उन्हें मुक्ति दिलाने की. आने वाले पांच सालों में इन विश्वविद्यालयों को दस हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे. ’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘ इन विश्वविद्यालयों का चयन किसी नेता, प्रधानमंत्री की इच्छा और मुख्यमंत्री की चिट्ठी और सिफारिश से नहीं होगा बल्कि पूरे देश के विश्वविद्यालयों को चैलेंज रूट में निमंत्रित किया गया है. उस चैलेंज रूट में हर किसी को आना होगा. टॉप टेन प्राइवेट यूनिवर्सिटी और टॉप टेन पब्लिक यूनिवर्सिटी का एक थर्ड पार्टी प्रोफेशनल एजेंसी की तरफ से चैलेंज रूट में सलेक्शन होगा.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिए जाने से कई गुना आगे है. यह एक बहुत बड़ा मौका है और पटना यूनिवर्सिटी को पीछे नहीं रहना चाहिए. यही ​निमंत्रण देने के लिए मैं आपके पास आया हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget