एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: अगली बार संसद में होंगे रॉबर्ट! प्रियंका के वायनाड जाते ही पति ने किया बड़ा ऐलान, जानें क्या बोले?

EXCLUSIVE: कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जब प्रियंका गांधी पहली बार संसद में खड़े होकर बोलेंगी तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी.

EXCLUSIVE: वायनाड सीट पर होने वाले उपचुनाव से चुनावी पारी का आगाज करने जा रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ने जा रही हैं. बल्कि मैं चाहता हूं कि, वो मुझसे पहले संसद में हों.

एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान जब उसे पूछा गया कि प्रियंका गांधी उपचुनाव के लिए कैसे राजी हुईं? इस पर राबर्ट वाड्रा ने कहा कि बड़े पैमाने पर जो इरादे है और प्रियंका जो मेहनत कर रही हैं, वो सांसद के रूप में करें तो देश प्रगति की ओर जाएगा. रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैंने भी दबाव डाला और पूरे परिवार ने इकट्ठे तौर पर फैसला लिया है.

क्या अगली बार संसद में होंगे रॉबर्ट वाड्रा?

कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी. ये सही समय है कि प्रियंका संसद पहुंचें. एबीपी न्यूज के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं हमेशा बोलता था कि मेरी इच्छा है कि पहले प्रियंका संसद पहुंचें. मैं मेहनत करता रहूंगा और अगले चुनाव में भाग लूंगा. प्रियंका के चुनाव लड़ने के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैंने प्रियंका को समझाया कि उन्हें संसद में जाना चाहिए. इस बार मैंने ना नहीं सुना. पूरे परिवार ने मिलकर ये फैसला किया.

परिवारवाद के आरोप का राबर्ट वाड्रा ने दिया जवाब

परिवारवाद के आरोपों पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि बीजेपी को अपने घर में झांकना चाहिए. उनकी पार्टी में परिवार वाले नेता भरे हुए हैं. जनता ने उनके 400 पार के नारे की हकीकत बता दी. बीजेपी अयोध्या में हारी. उन्होंने कहा कि लोग सोच रहे थे कि राम मंदिर बना लेकिन उनके घर उजड़ गए और रोजगार नहीं मिला. प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचार में अजीबोगरीब बातें की. इसके साथ ही बीजेपी का अहंकार लोगों को पसंद नहीं आया.

कभी भी पलट सकते हैं नीतीश- रॉबर्ट वाड्रा

नीतीश कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी छोड़ सकते हैं. वहीं, चंद्र बाबू नायडू भी खुश नहीं हैं. ये हल्की सरकार है. विपक्ष मजबूत है. ऐसे में विपक्ष के बिना सरकार कोई फैसला नहीं करेगी.

राहुल गांधी बनें नेता विपक्ष

इस बीच जब नेता विपक्ष राहुल के बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी पूरी लगन के साथ काम करते हैं. मैं चाहूंगा कि उन्हें जरूर नेता विपक्ष बनना चाहिए. पीएम का पद गठबंधन तय करेगा. हम किसी पद के बारे में नहीं सोचते लेकिन यदि वो प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश के लिए अच्छा रहेगा. 

प्रियंका के भाषण का इंतजार

उत्तर- दक्षिण के गणित को लेकर पूछे गए सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि ये अच्छा है कि राहुल गांधी उत्तर में और प्रियंका गांधी दक्षिण का प्रतिनिधत्व करेंगे. राहुल वायनाड जाते रहेंगे, प्रियंका यूपी जाती रहेंगी. इससे पूरे देश की जानकारी बनी रहेगी. इस दौरान वाड्रा ने कहा कि जब प्रियंका पहली बार संसद में बोलेंगी तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाएंगे. उनके पहले भाषण का इंतजार है. 

ये भी पढ़ें: 'धोखाधड़ी करने वाला कोई डॉक्टर बन गया तो...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget