एक्सप्लोरर

'...लेकिन दिल नहीं मिलाऊंगा', चिराग पासवान को लेकर पशुपति पारस ने BJP से साफ कर दिया अपना रुख

Bihar Politics: आरएलजेपी (RLJP) प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि वह चिराग पासवान के साथ नहीं आएंगे. बीजेपी चाहे तो उन्हें एनडीए (NDA) में शामिल कर सकती है.

Pashupati Paras on Chirag Paswan : हाजीपुर सांसद और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) प्रमुख पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान में तकरार थमती नहीं दिख रही है. मंगलवार (22 अगस्त) को केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि वह चिराग पासवान के साथ नहीं आएंगे, क्योंकि जब दिल टूटता है तो फिर नहीं जुड़ता. 

उन्होंने कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) चाहे, तो चिराग पासवान को एनडीए (NDA) में शामिल कर सकती है. पारस ने कहा, "मैंने यह नहीं कहा कि उन्होंने (चिराग पासवान) सबके सामने यह कहा है (हमारे खून में फर्क है). हम कभी साथ नहीं आएंगे. दल टूटता है तो जुड़ता है पर दिल टूटता है तो नहीं जुड़ता. मैंने बीजेपी से कहा कि अगर आप चाहें तो चिराग पासवान को NDA गठबंधन में जोड़ सकते हैं, लेकिन मैं चिराग पासवान को दल में नहीं मिलाऊंगा, दिल में नहीं मिलाऊंगा.''

हाजीपुर सीट पर दावा

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख ने दावा किया कि उनके भतीजे और लोकसभा सदस्य चिराग पासवान को कानून के मुताबिक सिर्फ उनके पिता की संपत्ति विरासत में मिलेगी. पारस ने कहा कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव बिहार की हाजीपुर सीट से लड़ेंगे. उन्होंने दावा किया कि रामविलास पासवान ने उन्हें 2019 में भी इस निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने के लिए कहा था.

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद अक्टूबर, 2020 में निधन हो गया था. उनके बेटे चिराग पासवान और छोटे भाई पारस के बीच मतभेद के बाद उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) दो गुटों में बंट गई. चिराग की अगुवाई वाली लोजपा (रामविलास) और पारस के नेतृत्व वाली रालोजपा दोनों बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा हैं.

हाजीपुर सीट पर भिड़े चाचा-भतीजा
दरअसल, चाचा-भतीजे हाजीपुर सीट को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. हालांकि, एनडीए की बैठक में चिराग ने जब चाचा पशुपति के पैर छूए तो ऐसा माना जा रहा था कि चाचा-भतीजे की बीच की दूरियां खत्म हो गई हैं. 

हाल ही में पशुपति पारस ने हाजीपुर से लड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि मैं हाजीपुर से ही चुनाव लड़ूंगा, मेरे अलावा यहां से कौन चुनाव लड़ेगा. इसके बाद चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट पर अपना दावा ठोक दिया और कहा कि मैं इस सीट पर इसलिए दावा कर रहा हूं, क्योंकि मैंने गठबंधन में शामिल होने से पहले इस पर बात की थी. आज अगर मैं ऐसा बोल रहा हूं तो गठबंधन ने मुझे अधिकार दिया है.

बता दें कि हाजीपुर पार्टी की पारंपरिक सीट मानी जाती है. बता दें कि हाजीपुर पार्टी से दिवंगत नेता रामविलास पासवान चुनाव लड़ते थे. उन्होंने 1977 में कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर सीट पर धाक जमाई थी.

ये भी पढ़ें:  ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, 'बिना किसी वजह के हमारे लोगों को एजेंसियां बना रही निशाना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget