एक्सप्लोरर

पवन वर्मा के बहाने आरजेडी का नीतीश कुमार पर तंज, जल्दी ही बीजेपी में होगा जेडीयू का विलय

जेडीयू नेता पवन वर्मा ने नीतीश कुमार को पत्र लिखकर सीएए पर अपना स्टैंड क्लियर करने की बात की थी.आरजेडी ने पवन वर्मा के बहाने आरजेडी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन के बाद जेडीयू के अंदर घमासान मचा हुआ है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर उनसे सफाई देने की मांग की थी. अब इस पत्र को लेकर आरजेडी ने जेडीयू पर निशाना साधा है. आरजेडी ने कहा है कि जल्द ही जेडीयू का बीजेपी में विलय होने वाला है.

बीजेपी में होगा जेडीयू का विलय

पवन वर्मा की चिट्ठी के बाद नीतीश कुमार के विरोधियों को उनपर हमला करने का मौका मिल गया है. बिहार में जेडीयू की धुर विरोधी राष्ट्रीय जनता दल ने वर्मा की चिट्ठी के बहाने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. आरजेडी सांसद मनोज झा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, "नीतीश कुमार और उनके लोग संसद में कुछ और बोलते और करते हैं, जबकि बाहर कुछ और."

मनोज झा ने कहा,"दिल्ली में बीजेपी की ओर से 2 सीटें मिलने पर नीतीश कुमार गदगद हैं और बीजेपी मय हो गए हैं." नीतीश कुमार पर तंज करते हुए मनोज झा ने कहा, "अब उस दिन का इंतजार है जब जेडीयू का पूरा विलय बीजेपी में हो जाएगा."

प्रशांत किशोर और केजरीवाल पर भी निशाना

मनोज झा ने नागरिकता कानून पर दोहरेपन का आरोप लगाते हुए जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला. उन्होंने दोनों नेताओं पर निशाना साधते हुए उनकी चुप्पी का कारण पूछा. मनोज झा ने कहा, "नागरिकता कानून पारित होने के बाद प्रशांत किशोर सक्रिय हो गए जिसका कोई मतलब नहीं है."

पवन वर्मा ने नीतीश कुमार को लिखा था पत्र

मंगलवार को पवन वर्मा ने नीतीश कुमार को खुला पत्र लिखकर नागरिकता कानून और एनआरसी पर जारी विरोध के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन पर सवाल खड़ा किया था. वर्मा ने इस मसले पर नीतीश कुमार से अपनी स्थिति साफ करने को कहा था."

ये भी पढ़ें

राजगढ़ कलेक्टर के खिलाफ बीजेपी नेताओं ने की FIR की मांग, भोपाल में करेंगे प्रदर्शन अखिलेश यादव ने स्वीकार की अमित शाह की चुनौती, कहा- जहां चाहें वहां विकास-अर्थव्यवस्था पर बहस कर लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget