एक्सप्लोरर

'वोट चोरी नहीं दिनदहाड़े डकैती हो रही है', चुनाव आयोग पर RJD सांसद मनोज झा का तंज

मनोज झा ने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए, लेकिन, किसी के इशारे पर आयोग ने अपनी कार्यशैली को पूरी तरह से बदल लिया है.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग पर 'पक्षपात' करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य में 'वोट चोरी' नहीं, दिनदहाड़े 'डकैती' हो रही है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को राजद सांसद ने दावा किया, 'एसआईआर प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची से दलित, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, और अल्पसंख्यक समुदायों के वोटर्स के नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे उनकी मतदान में भागीदारी प्रभावित हो सकती है.'

उन्होंने कहा, 'आयोग की तरफ से मांगे गए 11 दस्तावेजों को दे पाना सभी के लिए संभव नहीं है. बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को कहा जा रहा है कि 25 दिन के भीतर दस्तावेज दाखिल कराएं. 25 दिन में क्या यह संभव है?'

मनोज झा ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने 'वोट चोरी' करने की महज छोटी-सी संज्ञा दी है, लेकिन इसे 'दिनदहाड़े डकैती' कहना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए, लेकिन, किसी के इशारे पर आयोग ने अपनी कार्यशैली को पूरी तरह से बदल लिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर राजद सांसद ने कहा, 'चुनावी साल में पीएम का बिहार आना स्वाभाविक है, लेकिन जनता चाहती है कि वह राज्य में बढ़ते अपराधों पर भी बोलें. पटना के एक अस्पताल में खुलेआम गोलीबारी की घटना हुई, जहां पांच लोग बिना चेहरा ढके गोलीबारी कर फरार हो गए.'

राजद सांसद ने ऐसी घटनाओं को रोजमर्रा की समस्या बताया और इसके लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, 'पार्टी गैर-भाजपा शासित राज्यों में अपराध होने पर तुरंत जांच कमेटी भेजती है, लेकिन बिहार के लिए दिल्ली से अब तक कोई कमेटी नहीं आई.' उन्होंने मांग की कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को बिहार की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए और यहां भी कमेटी गठित करनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
MLC Election Results 2026 LIVE: नागपुर में कांग्रेस आगे, पुणे में NCP, पटना में JDU ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट
LIVE: नागपुर में कांग्रेस आगे, पुणे में NCP, पटना में JDU ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget