एक्सप्लोरर

केजरीवाल से मिले झटके के बाद कुमार विश्वास बोले- कवि अकबर से भी नहीं डरा

राज्यसभा नहीं भेजे जाने से आहत कुमार विश्वास ने कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास के बागी रुख के बाद पार्टी ने उन्हें राजस्थान के प्रभारी पद से हटा दिया है. कुमार की जगह दीपक वाजपेयी को प्रभारी नियुक्त किया गया है. राजस्थान में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होंगे. जहां वह अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी है.

कुमार विश्वास को राजस्थान के प्रभारी पद जिम्मेदारी पिछले साल मई में दी गई थी. प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद कुमार विश्वास ने ट्विट कर इशारों-इशारों में अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा ''हम शब्द-वंश के हरकारे, सच कहना अपनी परम्परा. हम उस कबीर की पीढ़ी, जो बाबर-अकबर से नहीं डरा. पूजा का दीप नहीं डरता,इन षड्यंत्री आभाओं से. वाणी का मोल नहीं चुकता, अनुदानित राज्य सभाओं से. जिसके विरुद्ध था युद्ध उसे,हथियार बना कर क्या पाया? जो शिलालेख बनता उसको, अख़बार बना कर क्या पाया?''

कुमार विश्वास ने ट्विट कर कहा, ''तुम निकले थे लेने 'स्वराज' सूरज की सुर्ख़ गवाही में, पर आज स्वयं टिमाटिमा रहे जुगनू की नौकरशाही में, सब साथ लड़े, सब उत्सुक थे तुमको आसन तक लाने में, कुछ सफल हुए 'निर्वीय' तुम्हें यह राजनीति समझाने में, इन 'आत्मप्रवंचित बौनों' का, दरबार बना कर क्या पाया?

राज्यसभा नहीं भेजे जाने से आहत कुमार विश्वास ने कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने तब कहा था, "बीते डेढ़ सालों से चाहे पीएसी (राजनीति मामलों की समिति) हो या मेरे बड़े भाई अरविंद केजरीवाल का सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों पर फैसला, आतंकवादियों पर नरम रुख, टिकट बंटवारे पर उनकी चुप्पी व जेएनयू..जो भी सच मैंने बोला है, उसकी आज मुझे सजा दी गई है."

दोनों नेताओं के बीच मतभेद काफी समय से है. चुनाव प्रचार का ढंग हो या राष्ट्रीय मुद्दों पर राय दोनों नेता कई बार आमने-सामने आ चुके हैं. हाल ही में जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और अन्य नेताओं से मानहानि मामले में माफी मांगी तो कुमार विश्वास ने इससे इनकार कर दिया. कुमार विश्वास पर भी मानहानि का केस दर्ज है.

अमानतुल्ला खान के आरोपों के बाद आमना-सामना

दरअसल पिछले साल अप्रैल में ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान ने कुमार विश्वास पर आरोप लगाया था कि वह पार्टी तोड़ने की साजिश रच रहे हैं और उन्होंने कुछ विधायकों से 30-30 करोड़ रुपये के बदले बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा है.

इस आरोप के बाद बौखलाए कुमार विश्वास अमानतुल्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. विश्वास को मनाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान का प्रभारी बनाया और अमानतुल्ला को पार्टी से निलंबित कर दिया. लेकिन कुछ दिनों बाद ही अमानतुल्ला का निलंबन वापस ले लिया गया.

फिर से कुमार विश्वास की नाराजगी बढ़ी और कई मौकों पर खुलकर शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बोलने लगे. इसके बाद पार्टी पीएसी की बैठकों में भी उन्हें कई बार आमंत्रित नहीं किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget