एक्सप्लोरर

RG Kar Case: ‘वो अकेला नहीं था, जब तक सबको…’, संजय रॉय के दोषी करार होने पर बोलीं मृतका डॉक्टर की मां

RG Kar Case: आरजी कर अस्पताल के बलात्कार और हत्याकांड मामले में कलकत्ता सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी संजय रॉय दोषी पाया गया है. कोर्ट की ओर से 20 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी.

RG Kar Case: आरजी कर अस्पताल के बलात्कार-हत्याकांड मामले में यहां अधीनस्थ अदालत से मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी ठहराये जाने के बाद मृत चिकित्सक की मां ने शनिवार (18 जनवरी, 2025) को कहा कि वह अब भी अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किये जाने और उन्हें दंडित किए जाने का बाट जोह रही हैं.

अदालत की ओर से रॉय को दोषी ठहराने के बाद मृतका डॉक्टर की मां ने कहा, ‘‘संजय दोषी है, यह बात जैविक साक्ष्यों से साबित हो गयी. वह अदालत में सुनवाई के दौरान चुप रहा, यह भी साबित करता है कि मेरी बेटी को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने में उसका हाथ था, लेकिन वह अकेला नहीं था, ऐसे और भी लोग हैं जिन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है इसलिए न्याय नहीं मिला ह.’’

‘जीवन के आखिरी दिन तक न्याय के लिए संघर्ष करूंगी’

डॉक्टर की मां ने कहा कि वह और उनके पति अपने जीवन के आखिरी दिन तक न्याय के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे. वह बोलीं, ‘‘यह मामला खत्म नहीं हो गया. यह तभी खत्म होगा जब हमारी बेटी की हत्या में शामिल अन्य लोगों को सजा मिल जायेगी. हम उस दिन का इंतजार करेंगे. उस दिन तक हम सो नहीं पाएंगे. बस अब हम यही हम चाहते हैं.’’

20 जनवरी को सजा सुनाएगी अदालत

सियालदह की अदालत ने सरकारी आजजी कर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में एक डॉक्टर की बलात्कार के बाद कर दी गयी हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी ठहराया है. अतिरिक्त जिला और सेशन जज अनिर्बान दास ने कहा कि अदालत सोमवार को सजा सुनाएगी. 

घटना के 162 दिनों बाद आया फैसला

पिछले साल नवंबर में बंद कमरे में सुनवाई शुरू होने के करीब दो महीने बाद इस मामले में फैसला सुनाया गया है. यह फैसला 9 अगस्त, 2024 को अपराध होने के 162 दिन बाद आया है. संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार), 66 और 103(1) के तहत बलात्कार और हत्या का दोषी पाया गया. बाकी दो धाराओं का संबंध मौत और हत्या से है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की AAP संग क्यों नहीं हो सका कांग्रेस का गठबंधन? अजय माकन ने कर दिया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget