एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की AAP संग क्यों नहीं हो सका कांग्रेस का गठबंधन? अजय माकन ने कर दिया खुलासा

Delhi Assembly Elections: दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है.

Delhi Elections:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने शनिवार (18 जनवरी, 2025) को कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के आगे बढ़ने से भारतीय जनता पार्टी को फायदा होता है और कांग्रेस को कमजोर करके राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का मुकाबला नहीं किया जा सकता.

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित पार्टी के पहले प्रेल कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा, “मेरी यह निजी राय है कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने से दिल्ली की जनता को बहुत नुकसान हुआ और फायदा भाजपा को हुआ.”

गठबंधन नहीं होने के लिए AAP को ठहराया जिम्मेदार

माकन ने दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन नहीं होने के लिए केजरीवाल के नेतृत्व वाले दल ही जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना था, “हम हरियाणा और दिल्ली चुनाव आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ना चाहते थे, लेकिन जैसे ही अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए, उन्होंने घोषणा की कि वह (हरियाणा की) सभी 90 सीटों पर अलग चुनाव लड़ेंगे. जहां तक दिल्ली चुनाव की बात है तो आप ने लोकसभा चुनाव के बाद घोषणा की थी कि वह दिल्ली चुनाव अकेले लड़ेगी. गोपाल राय ने यह घोषणा की थी.”

‘शीला दीक्षित के समय सातों सीटों पर कांग्रेस जीती थी’

कांग्रेस नेता ने कहा, “जब शीला दीक्षित मुख्यमंत्री थीं, तब कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीती थीं, लेकिन दिल्ली में आप की सरकार आने के बाद से इसका उल्टा हो रहा है. भाजपा ने सभी सात लोकसभा सीटें जीतीं तो फिर भाजपा के साथ कौन है?” उनका कहना था कि जो दिल्ली में सभी लोकसभा सीटें जीता है वही देश में सरकार बनाता है.

‘AAP के बढ़ने से भाजपा को फायदा मिलता है’

अजय माकन ने कहा, “केजरीवाल के आगे बढ़ने से भाजपा को फायदा मिलता है. भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है. अगर राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य विपक्षी पार्टी कमजोर होगी तो भारतीय जनता पार्टी से कभी नहीं लड़ा जा सकता”

यह भी पढ़ें- '2047 तक भारत बन जाएगा...', पीएम मोदी के नेतृत्व को लेकर आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने कर दिया क्या दावा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget