एक्सप्लोरर

Lockdown Relaxation: कर्नाटक के 17 जिलों में आज से प्रतिबंधों में ढील, होटल व जिम के साथ मेट्रो सेवा भी हुई शुरू

कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज होने के बाद कर्नाटक सरकार ने प्रतिबंधों में ढील दी है. बेंगलुरु शहर समेत राज्य के 17 जिलों में सोमवार को होटलों की सेवाएं, जिम, मेट्रो समेत बस सेवाएं फिर से शुरू हो गईं.

बेंगलुरु: कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के कर्नाटक प्रशासन के निर्देशों के मद्देनजर बेंगलुरु शहर समेत राज्य के 17 जिलों में सोमवार को होटलों की सेवाएं फिर से शुरू हो गईं. जिम फिर से खुल गए और सार्वजनिक परिवहन बसों एवं मेट्रो का परिचालन पुन: आरंभ हो गया.

‘अनलॉक दो’ के तहत नए दिशानिर्देश सुबह छह बजे से लागू हो गए और ये पांच जुलाई को सुबह पांच बजे तक लागू रहेंगे. जहां लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर पांच प्रतिशत से कम है, उन 17 जिलों में दुकानें सोमवार से सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी और 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बस एवं मेट्रो सहित सार्वजनिक परिवहन का परिचालन भी आरंभ हो गया.

बीएमटीसी ने कहा था कि वह 2,000 बसें चलाएगा

कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर लोगों को राहत मिली है. इसके अलावा, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बसों के चलने के कारण शहर के कई स्थानों में बस अड्डों पर अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है. अन्य स्थानों से भी इसी प्रकार की खबर मिली हैं.

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने कहा है कि वह स्थानीय और अंतर-जिला बस संचालन के लिए शुरू में 3,000 बसों की सेवा उपलब्ध कराएगा, लेकिन बेंगलुरु मेट्रोपोलिटन परिवहन निगम (बीएमटीसी) ने कहा था कि वह 2,000 बसें चलाएगा.

क्लब, होटल में बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शाम पांच बजे तक खोला जा सकेगा

बीएमटीसी के अधिकारियों के मुताबिक, सुबह आठ बजे तक कुल 796 बसों का संचालन किया गया. बिना वातानुकूलन वाले रेस्तरां, क्लब और होटल बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे, लेकिन वहां बैठकर शराब पीने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही, आधी क्षमता के साथ जिम खुले और पार्क सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक खुले रहेंगे. पचास प्रतिशत तक बुकिंग के साथ लॉज और रिसॉर्ट का संचालन, दर्शकों के बिना आउटडोर खेल गतिविधियों और फिल्मों की आउटडोर शूटिंग को भी सोमवार से अनुमति दी गई है.

हालांकि, सप्ताह के कामकाजी दिनों में शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा और सप्ताहांत के दौरान शुक्रवार को शाम सात बजे से सोमवार को सुबह पांच बजे तक पूरे राज्य में कर्फ्यू रहेगा. स्विमिंग पूल, पूजा स्थल, राजनीतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक संस्थान, शॉपिंग मॉल, पब और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे.

कर्मचारियों की 50 प्रतिशत संख्या के साथ काम करने की अनुमति दी गई

शहर में यातायात की आवाजाही में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को अपने कर्मचारियों की 50 प्रतिशत संख्या के साथ काम करने की अनुमति दी गई है और आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाएं देने वाले कार्यालयों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कार्य करने की अनुमति दी गई है.

प्रतिबंधों में यह ढील बेंगलुरु अर्बन, उत्तर कन्नड़, बेलगावी, मांड्या, कोप्पला, चिक्कबल्लापुर, तुमकुरु, कोलार, गडग, धारवाड़, रायचूर, बागलकोट, कलबुर्गी, हावेरी, रामनगर, यादगीर और बीदर में दी गई है. शेष जिन जिलों में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर पांच प्रतिशत से अधिक है, वहां 11 जून से लागू मौजूदा छूट जारी रहेगी, यानी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह छह बजे से अपराह्न दो बजे तक खुली रहेंगी और शाम सात बजे तक लोगों को आवागमन की अनुमति होगी.

यह भी पढ़ें.

आज से देशभर में 18 साल से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget