एक्सप्लोरर

"प्याज मांगकर शर्मिंदा न करें, मूली से काम चलाएं", बनारस में रेस्टोरेंट मालिक ने लगाए पोस्ट

देशभर में बढ़े प्याज के दामों के बाद कई शहरों में प्याज के दामों में कमी आई है लेकिन काफी शहरों में लोगों के लिए ये समस्या बरकरार है. प्याज की बढ़े दामों के बाद आम आदमी से लेकर रेस्टोरेंट मालिक सब परेशान दिखाई दे रहे हैं.

वाराणसी: प्याज की बढ़ी कीमतों से आम आदमी का बुरा हाल है. इसका एक नजारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी देखने को मिला. यहां एक रेस्टोरेंट मालिक ने अपने यहां एक पोस्टर लगाया है जिसमें लिखा है कि "प्याज मांगकर शर्मिंदा न करें, प्याज की जगह मूली से काम चलाएं."

वाराणसी के ग्रांड रेस्टोरेंट में वहां के मलिक ने प्याज की बढ़ी हुई कीमतो से परेशान होकर एक नया पैंतरा अपनाया है. रेस्टोरेंट के मालिक ने अपने यहां पोस्टर लगवाए हैं जिस पर लिखा है "प्याज मांगकर शर्मिंदा न करें, प्याज की जगह मूली से काम चलाएं.". रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि हमारे यहां आने वाले ग्राहक खाने के साथ प्याज जरूर मांगते हैं और हम ग्राहकों को बार बार प्याज नहीं दे सकते हैं. जिससे हमारे व्यपार पर असर पड़ रहा है. उनका कहना है कि प्याज के महंगे होने के बाद से ही हमें लगातार घाटा हो रहा है.

वहीं रेस्टोरेंट में खाना खाने आए शख्स ने मोदी सरकार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे दिन लाने का वादा करते थे लेकिन प्याज महंगी होने के बाद हमारे घर में प्याज नहीं आ रहा है. गरीब आदमी काफी परेशान है क्या यही अच्छे दिन हैं."

ग्रांड रेस्टोरेंट के बाद अब दूसरे रेस्टोरेंट मालिक भी अपने रेस्टोरेंट में इस तरह के पोस्टर लगवाने की योजना बना रहे हैं. उनका कहना है कि प्याज के महंगे दामों के चलते उसे खरीदना मुश्किल हो रहा है. ग्राहकों सलाद के रूप में प्याज की डिमांड करते हैं जो देना हमारे लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है. हम भी हमारे यहां ऐसे पोस्टर लगाकर ग्राहकों को पहले ही आगाह कर देंगे.

ये भी पढ़ें

प्याज की बढ़ती कीमतों ने मोदी सरकार के छुड़ाए पसीने, 12 हजार मीट्रिक टन का किया जाएगा आयात

दिल्ली में 23 फीसदी तक घटे प्याज के दाम, लेकिन अभी भी बिक रहा 100 से 120 रुपए किलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget