एक्सप्लोरर

'निजी अस्पतालों में 20% बेड आरक्षित करने से फैलेगा कोरोना', HC ने दिल्ली सरकार के पास भेजी याचिका

दिल्ली हाइकोर्ट में केजरीवाल सरकार के आदेश को लेकर दायर एक याचिका में सुनवाई हुई है. दिल्ली सरकार का कहना था कि दिल्ली के निजी अस्पताल अपने यहां 20 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करें. हाइकोर्ट का कहना है कि वह इस मामले को गंभीरता से देखें.

नई दिल्लीः बाकी बीमारियों से ग्रसित मरीजों के साथ ही कोरोना मरीज़ों को भर्ती करने के केजरीवाल सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर हाइकोर्ट ने सुनवाई की है. याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से देखें कि क्या दिल्ली सरकार का यह फैसला सही है कि कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज बाकी बीमारियों से ग्रसित मरीजों के साथ में होना चाहिए.

दिल्ली सरकार ने निजी अस्पताल में 20 फीसदी बेड आरक्षित करने का आदेश दिया

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में सवाल उठाए गया था दिल्ली सरकार के उस फैसले पर जिसमें सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली के 117 निजी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने यहां 20 फ़ीसदी बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित करें.

इसी एलान के साथ सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 9000 बेड तक उपलब्ध होने की उम्मीद जताई थी. कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि एक तरफ केंद्र सरकार के दिशा निर्देश हैं कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए या तो अलग अस्पताल होगा या फिर ऐसे अस्पताल जहां पर एक अलग ब्लॉक हो और उस ब्लाक में पहुंचने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आने जाने के लिए अलग रास्ता हो.

केंद्र के उस दिशानिर्देश का मकसद था कि कोरोना संक्रमण वाले मरीज बाकी बीमारियों से ग्रसित मरीजों के संपर्क में ना आए. लेकिन दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में केंद्र सरकार के दिशा निर्देश की अनदेखी की है और इससे बाकी बीमारियों से ग्रसित मरीजों में भी कोरोना संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाएगा.

दिल्ली सरकार देखे कि क्या सरकार का आदेश केंद्र के दिशा निर्देशों के विपरीत है

दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार से कहा है कि दिल्ली सरकार इस याचिका में उठाई गई बातों पर गौर करें और यह देखें कि क्या दिल्ली सरकार का फैसला केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के विपरीत है और कहीं दिल्ली सरकार के फैसले से बाकी मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा बढ़ तो नहीं जाएगा. हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से अपने सुझाव दिल्ली सरकार के सामने पेश करने को कहां है जिस पर दिल्ली सरकार विचार करेगी.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली सरकार को शहर की सीमाएं दोबारा खोलने को लेकर 4.5 लाख मिले सुझाव भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु दर 2.82 फीसदी, दुनिया में सबसे कम है ये आंकड़ा

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
गौरव गोगोई ने असम कांग्रेस से चार नेताओं को किया बाहर, जानें कारण
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget