एक्सप्लोरर

Republic Day Parade: राजपथ पर पहली बार होगा ITBP मोटरसाइकिल सवारों का जांबाज़ प्रदर्शन, 10 प्रकार के होंगे फार्मेशन

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस परेड में इस साल भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की जांबाज मोटर साइकिल टीम प्रदर्शन दिखाएगी.

Republis Day: आगामी गणतंत्र दिवस परेड में भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की जांबाज मोटर साइकिल टीम द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बल के मोटर साइकिल सवारों की जांबाज टीम द्वारा कुल 10 प्रकार के फार्मेशन दिखाए जाएंगे. इन प्रदर्शनों में लोटस फॉर्मेशन, बॉर्डर मैन सैल्‍यूट, फ्लाई राइडिंग, पवन चक्‍की, होरीजोंटल बार एक्‍सरसाइज, सिक्‍स मैन बैलेंस, ऐरो पोजीशन, जैगुआर पोजीशन, हिमालय के प्रहरी और भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ ‘आजादी के अमृत महोत्‍सव की थीम’ पर आधारित पिरामिड फॉर्मेशन प्रमुख हैं.

इसके लिए आईटीबीपी की जांबाज टीम रोजाना राजपथ पर कठिन अभ्‍यास में जुटी है. इस प्रदर्शन में आईटीबीपी के कुल 146 हिमवीर 33 बुलेट मोटर साइकिल के साथ हिस्‍सा लेंगे. आईटीबीपी की जांबाज मोटरसाइकिल टीम का गठन सितंबर, 2017 में किया गया था. यह पहला मौका है जब आईटीबीपी के मोटर साइकिल सवार राजपथ पर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे. भारत चीन सीमा सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी का गठन 1962 में किया गया था.

इस साल गणतंत्र दिवस का थीम है 'शहीदों को शत शत नमन'

26 जनवरी की सुबह जिस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पर वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे होंगे, उसी वक्त देश के अलग-अलग हिस्सों में करीब पांच हजार शहीदों के घर एनसीसी कैडेट 'शौर्य स्मृति चिन्ह' सौंप रहे होंगे. जिस पर पीएम के हस्ताक्षर होंगे.

हजारों शहीदों के परिवार को सम्मान

देश की आजादी के बाद से लेकर अब तक अलग-अलग युद्ध और आतंकियों से लड़ते हुए करीब 25 हजार सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए हैं. गणतंत्र दिवस समारोह की जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से मीडियाकर्मियों को बताया कि, अब तक पांच हजार शूरवीरों के परिवार वालों से संपर्क किया जा चुका है. इन सभी के घर पर एनसीसी के कैडेट एक खास 'प्लेक' सौपेंगे.

यह भी पढ़ें.

ये भी पढ़ें - UP Election 2022: अखिलेश यादव पर बीजेपी ने साधा निशाना, मंत्री मोहसिन रजा बोले- दबाव में लड़ रहे हैं चुनाव

ये भी पढ़ें - Assembly Election 2022 Poll of Polls: यूपी-पंजाब में किसकी बनेगी सरकार? क्या योगी आदित्यनाथ रचेंगे इतिहास या अखिलेश का चलेगा जादू?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मीटिंग पर सामने आया नया अपडेट
LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? मीटिंग को लेकर सामने आया नया अपडेट
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget