एक्सप्लोरर

Republic Day Parade: इस गणतंत्र दिवस पर दिखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, 1971 के युद्ध की भी झलकियां

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड की वर्चुअल प्रेस प्रीव्यू के दौरान वायुसेना ने बताया कि, टैब्लो में स्वदेशी 'एसलेशा' रडार और जीसैट-7ए मिलिट्री सैटेलाइट का मॉडल भी होगा.

Republic Day Airforce: इस बार गणतंत्र दिवस परेड में वायुसेना की झांकी में वायुसेना की ताकत और गौरवशाली इतिहा‌स की झलक देखने को मिलेगी. वायु‌सेना की 'टैब्लो' में 1971 के युद्ध में ढाका के गर्वनर के घर पर मिग-21 की बमबारी को दर्शाया गया है तो मिसाइलों के साथ राफेल लड़ाकू विमान और स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर, एलसीएच भी दिखाया गया है.

सैटेलाइट का मॉडल भी तैयार
गणतंत्र दिवस परेड की वर्चुअल प्रेस प्रीव्यू के दौरान वायुसेना ने बताया कि, टैब्लो में स्वदेशी 'एसलेशा' रडार और जीसैट-7ए मिलिट्री सैटेलाइट का मॉडल भी होगा. डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई इस एसलेशा मार्क-1 रडार को उंचे पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक में दुश्मन के लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और मध्यम दूरी पर उड़ रहे यूएवी-ड्रोन को 'डिटेक्ट' करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें - PM Security Breach: पीएम का काफिला फिर रोकने की धमकी देते हुए वकीलों को आया कॉल

राफेल के साथ मिसाइलों का प्रदर्शन
वायुसेना के मुताबिक, टैब्लो के अगले हिस्से में '71 के युद्ध में पूर्वी पाकि‌स्तान (अब बांग्लादेश) के गर्वनर के सरकारी आवास पर बमबारी करते मिग-21 लड़ाकू विमान को दिखाया गया है. झांकी के पिछले हिस्से में राफेल लड़ाकू विमान को मीटियोर, मीका और स्कैल्प मिसाइलों के साथ दर्शाया गया है. इसके अलावा स्वदेशी लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर, एलसीएच को 08 'ध्रुवा‌स्त्र' मिसाइल, रॉकेट और गन के साथ दिखाया गया है.

वायुसेना के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड में कुल 96 वायुसैनिक और चार अधिकारियों की टुकड़ी हिस्सा लेगी. वायुसेना ने 2011, 12, 13 और 20 में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी का खिताब जीता था. वायुसेना के 75 संगीतकारों का म्यूजिक बैंड भी रिपब्लिक डे परेड का हिस्सा होगा. 

ये भी पढ़ें - Lata Mangeshkar की हालत में पहले से सुधार, कई दिनों बाद खाया भरपेट खाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget