एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा यूएई का मार्चिंग दस्ता

नई दिल्ली: इस साल गणतंत्र दिवस परेड में यूएई देश का मार्चिंग दस्ता भी हिस्सा ले रहा है. करीब डेढ सौ जवानों का ये दस्ता राजधानी दिल्ली पहुंच चुका है और राजपथ पर रिहर्सल शुरू कर दिया है. दरअसल, इस साल यूएई के क्राउन-प्रिंस गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि हैं. इसीलिए यूएई की सेना भी भारत की सशस्त्र-सेनाओं के साथ राजपथ पर कदमताल करती दिखेंगी. पिछले साल, फ्रांस की सेना ने गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में हिस्सा लिया था. ये पहली बार था कि किसी दूसरे देश की सेना ने परेड में हिस्सा लिया. इस साल की परेड में पहली बार देश में ही तैयार तोप, धनुष भी दिखाई पड़ेगी. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी), जबलपुर में बनी तोप हाल ही में भारतीय सेना में शामिल हुई है. बोफोर्स तोप के बाद यानि तीस साल बाद कोई तोप सेना में शामिल हुई है. यानि इस साल देश की ताकत का जो नमूना राजपथ पर देखने को मिलेगा, उसमें टी-90 टैंक, बीएमपी मशीन, आकाश और ब्रहमोस मिसाइल, सीबीआरएन (कैमिकल,बाईलोजिकल, रेडियोलोजकल और न्युकिलर रेडिएशन) डिटेक्शन मशीन के साथ साथ धनुष तोप भी जुड़ गई है. आज एपीबी न्यूज ने परेड में शामिल होने वाले दस्तों की तैयारियों का जायजा लिया. सुबह साढ़े चार और पांच बजे के बीच सभी दस्ते तैयार होना शुरू हो जाते हैं. छह बजे सभी टीम विजय चौक पर पहुंच जाते हैं. यहीं पर सब रिहर्सल करते हैं. हालांकि ये टीमें परेड ग्राउंड में भी प्रैक्टिस करती हैं टीम लीडर्स ने बताया कि अगस्त सितंबर से ही हालांकि ये टीमें अभ्यास करना शुरू कर देती हैं. विजय चौक पर परेड कमाडंर्स अपनी अपनी टीमों को जरूरी दिशा निर्देश देते नजर आते हैं. थलसेना की सिख लाइट इंफेंट्री, इंजीनियर्स, गोरखा और बिहार रेजीमेंट के दस्ते इस साल परेड में हिस्सा ले रहे हैं. साथ ही दुनिया की अकेली कैवेलरी रेजीमेंट हिस्सा ले रही है. कैवेलरी का एक घोड़ा पिछले 11 साल से लगातार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रहा है. सेना की कैवेलरी यूनिट युद्ध में हिस्सा नहीं लेती है. ये सिर्फ सेरीमोनियल कार्यक्रमों में हिस्सा लेती है. सेना के अलावा वायुसेना और नौसेना के दस्ते भी परेड में हिस्सा लेंगे. नौसेना की झांकी में इस साल पनडुब्बी को मुख्य थीम बनाया गया है. अर्द्धसैनिक बलों में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ के साथ साथ पहली बार एनएसजी के कमॉडों भी परेड में कदमताल करते नजर आएंगे. दिल्ली पुलिस का दस्ता भी परेड में मार्च करता नजर आएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget