एक्सप्लोरर

रिपब्लिक डे परेड के लिए कौन हैं चीफ गेस्ट, शेड्यूल से लेकर सुरक्षा के इंतजाम तक, जानें सब

Republic Day: गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन करने के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार है. इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट होंगे.

Republic Day 2024: देश की राजधानी दिल्ली शुक्रवार (26 जनवरी) को 75वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयार है. गणतंत्र समारोह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं. शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों मेंं 8 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा.

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, इस साल परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर करीब 77,000 लोगों के आने की संभावना है. इसके मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर एंटी-ड्रोन सिस्टम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

इमैनुएल मैक्रों होंगे चीफ गेंस्ट
इस बीच गणतंत्र समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार (25 जनवरी) को भारत पहुंच चुके हैं. वह शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हैं. इस साल गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस का 95-सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33-सदस्यीय बैंड दस्ता भी शामिल होगा.

क्या है गणतंत्र दिवस का शेड्यूल?
सुबह साढ़े 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. इस दौरान राष्ट्रगान की गूंज सुनाई देगी. इसके बाद सुबह साढ़े 9 से 10 बजे के बीच समारोह के मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रों का औपचारिक स्वागत किया जाएगा. यह गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनयिक क्षण है. इसके बाद सुबह 10 बजकर 30 मिनट से परेड की शुरुआत होगी और इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा.

गणतंत्र दिवस की थीम
परेड के बाद दोपहर में भारत की कलात्मक विविधता का जश्न मनाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान देश की सैन्य शक्ति और उसकी तैयारियों का प्रदर्शन किया जाएगा. इस साल गणतंत्र दिवस की थीम विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका, देश की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक लोकाचार का प्रतीक हैं.

एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे 51 विमान
इस बार परेड में एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में फाइटर प्लेन, हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट विमान समेत 51 प्लेन शामिल होंगे. इन विमानों में 15 महिलाएं होंगी. कर्तव्य पथ पर परेड में इस बार 80% प्रतिशत महिलाएं शामिल हो रही हैं.

यह भी पढ़ें- भारत जोड़ो न्याय यात्रा को नीतीश की न! क्या पलट गए बिहार सीएम? सर्वे ने दिया 'इंडिया' को शॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget