एक्सप्लोरर

फेसबुक पर फॉलोअर्स को लेकर Self-Obsessed हुए ट्रंप, पीएम मोदी को लेकर दिया ये बयान

ट्रंप ने दावा किया और कहा, ‘’फेसबुक पर फोलोअर्स के मामले में मोदी ‘दूसरे स्थान’ पर हैं और वह खुद पहले स्थान पर हैं.ट्रंप ने कहा, ‘’1.5 अरब भारतीय लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले पीएम मोदी को जनसंख्या की वजह से फेसबुक पर बढ़त हासिल है.

वॉशिंगटन: फेसबुक फॉलोअर्स को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पिछले कुछ दिनों से लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. फेसबुक पेज के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेसबुक पर चार करोड़ 40 लाख लोग फॉलो करते हैं, वहीं ट्रंप को दो करोड़ 70 लाख लोग फॉलो करते हैं. जब ट्रंप से उनके नंबर दो होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मोदी के भारत की जनसंख्या की वजह से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन नंबर वन मैं ही हूं.

भारत की आबादी 1.3 अरब, अमेरिका की 32 करोड़ 50 लाख

डोनल्ड ट्रंप ने फेसबुक फॉलोइंग का हवाला देते हुए कहा, ‘’1.5 अरब भारतीय लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले पीएम मोदी को जनसंख्या की वजह से फेसबुक पर बढ़त हासिल है.’’ हालांकि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी 1.3 अरब और अमेरिका की कुल जनसंख्या 32 करोड़ 50 लाख है.

जुकरबर्ग ने कहा- मैं नंबर वन हूं: ट्रंप

ट्रंप ने दावा किया और कहा, ‘’फेसबुक पर फोलोअर्स के मामले में मोदी ‘दूसरे स्थान’ पर हैं और वह खुद पहले स्थान पर हैं, इसकी जानकारी फेसबुक के कार्यकारी अध्यक्ष मार्क जुकरबर्ग ने उन्हें सीधे तौर पर दी है. आप जानते हैं, उनके पास 1.5 अरब लोग हैं. मोदी फेसबुक पर दूसरे स्थान पर हैं. आप सोचिए. क्या आपको पता है कि पहले नंबर पर कौन है? ट्रंप. क्या आप विश्वास करेंगे? नंबर वन. मुझे पता चला.’’

ट्विटर पर भी नंबर वन: ट्रंप

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘फेसबुक प्रमुख मार्क जुकरबर्ग तीन सप्ताह पहले आए और उन्होंने बधाई दी. मैंने कहा, ‘‘ किसलिए?’’ उन्होंने कहा कि फेसबुक पर नंबर वन होने के लिए. मैंने कहा, ‘‘ यह तो अच्छा है. ट्विटर पर भी नंबर वन.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने नरेंद्र मोदी को बधाई दी. मैंने उनसे कहा कि आपके पास 1.5 अरब लोग हैं. मेरे पास 35 करोड़ है. आपको बढ़त है.’’

24 फरवरी को भारत आ रहे हैं डोनल्ड ट्रंप

ऐसा पहली बार नहीं है जब अमेरिका के राष्ट्रपति ने फेसबुक पर लोकप्रियता के संबंध में खुद को पहले स्थान और नरेंद्र मोदी के दूसरे स्थान पर होने का दावा किया है. पिछले सप्ताह वह इसी तरह का दावा ट्विटर पर भी जुकरबर्ग का हवाला देते हुए कर चुके हैं. डोनल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेनालिया ट्रंप के साथ 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

भारत से डील पर ट्रंप का नया बयान, कहा- वहां जा रहे हैं तो कर सकते हैं ‘बेजोड़’ व्यापार समझौता

निजी संस्था के बुलावे पर आ रहे हैं ट्रंप, कांग्रेस ने पूछा- समारोह के लिए 120 करोड़ क्यों खर्च कर रही है सरकार

राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रक्षा, सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार, ऊर्जा सहित अन्य मुद्दों पर होगी व्यापक चर्चा- विदेश मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget