एक्सप्लोरर

निजी संस्था के बुलावे पर आ रहे हैं ट्रंप, कांग्रेस ने पूछा- समारोह के लिए 120 करोड़ क्यों खर्च कर रही है सरकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं.

नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से पहले कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने पूछा है कि क्या 'हाउडी मोदी' जैसा ही 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम होगा. कांग्रेस ने सरकार से पूछा कि ट्रंप के कार्यक्रम में विपक्षी नेताओं को क्यों नहीं बुलाया गया. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

कांग्रेस का सवाल

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर पूछा, कृपया बताइए कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति का प्रमुख कौन है? ट्रंप को कब आमंत्रित किया गया और यह आमंत्रण कब स्वीकार हुआ? राष्ट्रपति ट्रंप क्यों कह रहे हैं कि आपने उनके स्वागत के लिए 70 लाख लोगों की उपस्थिति वाले कार्यक्रम का वादा किया है?

गुजरात सरकार क्यों कर रही है खर्च?

ट्वीट कर सुरजेवाल ने यह भी पूछा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी, फिर गुजरात सरकार उस 3 घंटे के कार्यक्रम के लिए 120 करोड़ रुपये क्यों खर्च कर रही है, जिसका आयोजन अनाम निजी इकाई की ओर से किया जा रहा है?

इससे पहले कांग्रेस ने सवाल पूछे थे कि अगर हाउडी मोदी कार्यक्रम के तर्ज पर नमस्ते ट्रंप का आयोजन किया जा रहा है तो फिर विपक्षी दलों के नेताओं को क्यों नहीं बुलाया गया है.

विदेश मंत्रालय का जवाब

कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम 'डोनाल्ड ट्रंप नागरिक अभिनंदन समिति' की ओर से आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस बात का फैसला समिति के सदस्यों के जिम्मे है कि वह किसे न्योता देते हैं किसे नहीं.

प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ''यह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भारत की पहली यात्रा होगी. पिछले आठ महीनों में पीएम मोदी और ट्रंप पांचवीं बार मिलेंगे.'' विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि ट्रंप दोपहर में अहमदाबाद पहुंचेंगे. वहां से वे 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम के लिए मोटेरा स्टेडियम जाएंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं.

अहमदाबाद से दिल्ली तक पूरे सैनिक सम्मान से होगी अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget