एक्सप्लोरर

लाल किला हिंसाः दीप सिद्धू के खिलाफ टेक्निकल एविडेंस जुटा रही है क्राइम ब्रांच

पुलिस के सूत्रों की माने तो इसके बाद दीप सिद्धू ने अपना फोन इस्तेमाल नहीं किया वह लगातार उन लोगों का फोन इस्तेमाल करता रहा जो उसकी फरारी के दौरान मदद कर रहे थे.

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम दीप सिद्धू से लगातार पूछताछ कर रही है. अब क्राइम ब्रांच दीप सिद्धु के खिलाफ टेक्निकल एविडेंस जुटा रही है. जैसे उसके द्वारा बनाए गए वीडियो इसके अलावा उसकी मोबाइल की लोकेशन को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस सूत्रों की माने तो जांच में सामने आया है कि 26 जनवरी और 27 जनवरी तक दीप 2 मोबाइल नम्बर का इस्तेमाल कर रहा था. खासतौर पर 26 जनवरी की CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) जिसके जरिये दिल्ली पुलिस हिंसा में उसकी मौजुदगी साबित करेगी.

सूत्रों की माने तो 26 जनवरी के दिन दीप सिद्धू 93213***** * नम्बर का इस्तेमाल कर रहा था. इस मोबाइल नम्बर की लोकेशन 3 बजकर 10 मिनट पर राज घाट से लाल किले के बीच की दिखाई दे रही है. इस दौरान लाल किले में सिद्धू मौजूद था. 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा के बाद दीप सिद्धू लाल किले से सीधा सिंघु बॉर्डर पहुंचा. 4 बजकर 23 मिनट पर उसकी लोकेशन कुंडली (हरियाणा) मिली. सिंघु बॉर्डर कुंडली इलाके में ही आता है.

दीप सिद्धू जब सिंघु बॉर्डर पहुंचा सब वहां पर दो गुट बन चुके थे एक उसके खिलाफ था और एक उसके साथ था इसके बाद दीप सिद्धू वहां से निकल गया. 26 जनवरी की रात को करीब 10 बजे दीप की लोकेशन हरियाणा के शाहबाद-कुरुक्षेत्र इलाके में मिली और उसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया.

सूत्रों की माने तो इसके बाद 27 जनवरी को दीप सिद्धू का मोबाइल नंम्बर 98700**** एक्टिव हुआ. इस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल दीप सिद्धू ने नेटफ्लिक्स रिचार्ज करने के लिए किया. उसने 799 का नेटफ्लिक्स रिचार्ज करवाया. इसी से पुलिस को उसके बारे पहला क्लू मिला.

पुलिस के सूत्रों की मानें तो दीप सिद्धू लगातार ट्रैवल करता रहा. 27 जनवरी को जो दूसरा मोबाइल नंबर दीप सिद्धू ने नेटफ्लिक्स रिचार्ज करवाने के लिए इस्तेमाल किया था उसकी लोकेशन पंजाब के पटियाला में मिली और इसके बाद यह दूसरा फोन भी बंद हो गया.

सूत्रों के मुताबिक अब पुलिस दीप सिद्धू का बैंक अकाउंट भी खंगाल रही है और यह जानकारी जुटा रही है क्या कहीं से दीप सिद्धू के अकाउंट में पैसे आए थे या नहीं. और अगर आए थे तो कहां से आए थे. क्योंकि शुरुआती जांच में ही यह साफ हो गया था कि लाल किले में हुई हिंसा एक सोची समझी साजिश थी.

दिल्ली पुलिस को दीप सिद्धू की उस महिला मित्र का कैलिफ़ोर्निया वाला वह नंबर भी मिल गया है जिससे दीप सिद्धू के वीडियो फेसबुक अपलोड किए जा रहे थे. ये है वो नम्बर +15306365** इसी नम्बर से अमेरिका से दीप सिद्धू के फेसबुक पर अपलोड किया जा रहे थे. टेलीग्राम के जरिए दीप सिद्धू अलग-अलग लोगों से मोबाइल लेकर अमेरिका के इसी नम्बर पर रीना राय को भेजता था. रीना राय करती थी उसे फेसबुक पर अपलोड.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी जानकारी- भारत ने चीन को पीछे धकेला, अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति होगी कायम

सोशल मीडिया कंपनियों को सरकार की चेतावनी, कानून मंत्री बोले- संविधान का सम्मान करना होगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget