एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: गुवाहाटी से गोवा के लिए रवाना बागी विधायक, 21 जून से रेडिसन ब्लू होटल में डाले थे डेरा

Shiv Sena Rebel MLAs: 21 जून से होटल में ठहरे शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी से गोवा के लिए रवाना हो गए हैं. होटल से तीन एसी बसों में सवार होकर ये विधायक गुवाहाटी के एयरपोर्ट पर पहुंचे थे.

Rebel MLAs: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) से निकलकर पिछले 8 दिनों से असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) के होटल में डेरा डाले हुए बागी विधायकों ने आखिरकार गुवाहाटी शहर छोड़ ही दिया. बताया जा रहा है कि 21 जून से एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उनके बागी विधायक यहां ठहरे हुए थे. ये लोग गोवा (Goa) के लिए रवाना हुए हैं. इन विधायकों को रेडिसन ब्लू होटल से निकलकर एयरपोर्ट (Airport) पर देखा गया है. यहां से इन लोगों ने महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य गोवा के लिए फ्लाइट पकड़ ली है.

कहा ये भी जा रहा है कि ये लोग चार्टेड प्लेन से गोवा के लिए रवाना हुए हैं. सूत्रों के अनुसार गोवा के ताज रिजार्ट एंड कन्वेंशन सेंटर इनके लिए 70 कमरे बुक किए गए हैं. शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और विधायक कल मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे और सीधे महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेने के लिए सदन में जाएंगे.

तीन एसी बसें एयपोर्ट पर आईं छोड़ने

सूत्रों ने बताया कि असम राज्य परिवहन निगम की तीन वातानुकूलित बसें विधायकों को हवाई अड्डे तक ले जाने के लिए रैडिसन ब्लू होटल पहुंची थी. इससे पहले, एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के बाहर संवाददाताओं से कहा था कि वह जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए गुरुवार को मुंबई लौटेंगे. कहा जा रहा है कि शिंदे पहले मुंबई पहुंचेगे फिर उनके विधायक फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे.

कल होगा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट

वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल (Governor) भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को विधानसभा (Assembly) में फ्लोर टेस्ट (Floor Test) कराने का निर्देश दिया है. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए कहा है. राज्यपाल ने विधानसभा के सचिव को 30 जून को विधानसभा का एक विशेष सत्र आयोजित कराने के लिए लिखा है. जिसका एकमात्र एजेंडा सीएम उद्धव ठाकरे की सरकार के खिलाफ विश्वासमत होगा. ये सत्र सुबह 11 बजे से आयोजित होगा और इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Political Crisis: सियासी संकट के बीच फिर SC पहुंचे नवाब मलिक और अनिल देशमुख, की ये मांग

ये भी पढ़ें: Maharashtra Floor Test: शिवसेना के बागी विधायकों के साथ कल मुंबई पहुंचेंगे एकनाथ शिंदे, कहा- 'हमारे पास है संख्याबल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Exclusive: ‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget