एक्सप्लोरर

PM मोदी को आखिर क्यों रद्द करनी पड़ी पंजाब में रैली? जानिए सुरक्षा चूक की पूरी कहानी

PM Modi Security Breach: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक हेलिकॉप्टर से जाना था, लेकिन बारिश और खराब विज़िबिलटी की वजह से सड़क के रास्ते जाने का फैसला हुआ.

PM Modi Punjab Rally Cancelled: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के फिरोज़पुर में रैली करने वाले थे, लेकिन रैली स्थल पर जाते वक्त सड़क पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक दिया, जिसके चलते उन्हें करीब 20 मिनट तक इंतज़ार करना पड़ा. कुछ देर इंतज़ार करने के बाद पीएम मोदी के काफिले को वापस लौटना पड़ा. इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पूरी घटना को पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक माना है.

रैली स्थल तक हेलिकॉप्टर से जाना था लेकिन...

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक हेलिकॉप्टर से जाना था, लेकिन बारिश और खराब विज़िबिलटी की वजह से सड़क के रास्ते जाने का फैसला हुआ. इससे पहले पीएम मोदी ने बठिंडा में मौसम साफ होने का करीब 20 मिनट इंतज़ार भी किया, लेकिन जब मौसम सही नहीं हुआ तो काफिला आगे बढ़ा था. गृह मंत्रालय ने जो बयान जारी किया है, उसमें विस्तार से पूरी घटना के बारे में बताया गया है. 

कहां फंसा काफिला?

बठिंडा से पीएम मोदी का काफिला राष्ट्रीय शहीद स्मारक के लिए निकला. लेकिन मंज़िल से करीब 30 किलोमीटर दूर जब प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो, वहां कुछ प्रदर्शनकारी सड़क को जाम कर चुके थे. इसकी वजह से पीएम मोदी को 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर ही फंसे रहना पड़ा. इसके बाद पीएम को वहां से वापस लौटना पड़ा. गृह मंत्रालय ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक बताया. 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष क्या बोले?

पीएम मोदी की रैली शहीद स्थल से करीब 17 किलोमीटर दूर थी. रैली में पीएम मोदी को कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन करना था. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा, "विरोध किया गया है. पीएम बाइ रोड जा रहे थे, क्योंकि मौसम खराब था इसलिए हेलिकाप्टर से नहीं गए.

गृह मंत्रालय के बयान में क्या है?

आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बठिंडा पहुंचे, जहां से उन्हें हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर हेलीकॉप्टर से जाना था. बारिश और खराब दृश्यता के कारण प्रधानमंत्री ने करीब 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया. जब मौसम में सुधार नहीं हुआ तो यह तय हुआ कि वह सड़क मार्ग से राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाएंगे, जिसमें दो घंटे से अधिक समय लगेगा. डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की पुष्टि के बाद वह सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए आगे बढ़े.

हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किलोमीटर दूर जब प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो, वहां कुछ प्रदर्शनकारी सड़क को जाम कर चुके थे. 15-20 मिनट तक प्रधानमंत्री फ्लाईओवर पर फंसे रहे. यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था. प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी चाहिए थी. गृह मंत्रालय (एमएचए) ने इस गंभीर सुरक्षा चूक का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. राज्य सरकार को भी इस चूक की जिम्मेदारी तय करने और सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है.

PM Modi's Rally Cancelled: बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकारियों से पीएम मोदी बोले- अपने सीएम को शुक्रिया कहना कि मैं जिंदा लौट पाया

Omicron Threat: कोविड के होम आइसोलेशन और इलाज को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget