एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कुमारस्वामी की गद्दी पर सिद्धारमैया की नज़र, बोले- मैं फिर सीएम बनूंगा

इसी साल मई महीने में हुए चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी के नेता कुमारस्वामी सीएम बने थे. बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया था.

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. सिद्धारमैया ने कहा है कि मैं एक बार फिर कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनूंगा. सिद्धारमैया के इस बयान के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या कर्नाटक की राजनीति में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है? बता दें कि राज्य में अभी कुमारस्वामी सीएम हैं और सिद्धारमैया की पार्टी कांग्रेस उन्हें समर्थन दे रही है.

पांच साल के लिए राज्य के सीएम बने हैं कुमारस्वामी- जेडीएस

राज्य के हासन जिले की एक सभा में सिद्धारमैया ने कहा है कि  राजनीति में हार जीत होती रहती है लेकिन एक बार फिर वो कर्नाटक के सीएम बनेंगे. यहीं से चर्चा शुरू हो गई कि क्या कांग्रेस के समर्थन से सरकार चला रहे कुमारस्वामी की कुर्सी खतरे में है. इस सवाल के जवाब में कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस के प्रवक्ता दानिश अली ने कहा है कि कुमारस्वामी की कुर्सी पर कोई खतरा नहीं है. वह पांच साल के लिए राज्य के सीएम बने हैं.

 कुमारस्वामी ने सीएम की कुर्सी के लिए की थी पुष्कर मंदिर में पूजा

गौरतलब है कि सीएम की कुर्सी पर कोई संकट न आए इसके लिए पिछले दिनों ही कुमारस्वामी ने पिता देवेगौड़ा के साथ राजस्थान के पुष्कर मंदिर में पूजा की थी. चर्चा है कि मंदिर में सीएम की कुर्सी की सलामती के लिए बड़ा अनुष्ठान कराया गया. इसका एक मतलब तो ये हुआ कि कुमारस्वामी को कहीं न कहीं इस बात का डर सता रहा है कि सत्ता उनके साथ से कांग्रेस कभी भी छीन सकती है और इसीलिए वो भगवान की शरण में गये थे ताकि राजगद्दी के राहु केतु को रास्ते से हटाया जा सके.

बता दें कि इसी साल मई महीने में हुए चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी के नेता कुमारस्वामी सीएम बने थे. बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया था, लेकिन गाहे बगाहे गठबंधन की सरकार में गांठ खुलने की खबरें आती रहती हैं. देखना ये है कि गठबंधन की गांठ 2019 के पहले खुलती है या बाद में.

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें- आज चुनाव हो तो BJP को मिल सकती हैं 212 सीटें, MP-MLA का रिपोर्ट कार्ड बताने वाली ऐप 'Neta' का अनुमान 2019 लोकसभा चुनाव के लिए राहुल ने बनाईं 3 कमेटियां, कांग्रेस कोर ग्रुप में पुराने चेहरों पर जताया भरोसा रामलीला मैदान विवाद: केजरीवाल बोले- PM का नाम अटल रख दें तब वोट मिलेंगे राफेल डील पर राहुल को मिला चिदंबरम का साथ, कहा- इसकी जांच होनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हीरो हैं कैप्टन स्मित माछर... पीएम मोदी ने विमान को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट की तारीफ की
हीरो हैं कैप्टन स्मित माछर... पीएम मोदी ने विमान को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट की तारीफ की
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, 250 से ज्यादा फिल्मों में लीड हीरो बने थे शिवाजी गणेशन
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Embed widget