एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी के 'विश्वास संकट' खत्म होने की 'पूरी कहानी'

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी का विश्वास संकट फिलहाल खत्म हो गया है. संकट का अंत कुछ इस तरह हुआ. दो फैसले लिए गए, अमानतुल्लाह खान को सस्पेंड कर दिया गया और वहीं कुमार विश्वास को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है. इसके पीछे की कहानी औऱ लंबी है. कुमार विश्वास को मनाने के लिए खुद अरविंद केजरीवाल मैदान में उतरे और आधी रात से लेकर तड़के तक हुई कोशिशों के बाद कलह दूर करने का ये रास्ता निकाला गया. कुमार विश्वास ने कहा है कि पार्टी में शुद्धिकरण होगा. कुल मिला कर आपसी झगड़े के इस पहले राउंड में कुमार विश्वास भारी पड़े हैं.

विवाद की शुरुआत कहां से हुई? अब हम आपको बताते हैं कि इस कलह की पूरी कहानी. दअरसल ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पंजाब और फिर दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की हार के बाद कुमार विश्वास ने पार्टी के फैसलों पर सवाल उठना शुरू किया. मंत्री कपिल मिश्रा समेत आप के कई विधायकों ने हार के लिए जिम्मेदार नेताओं को पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से हटाने की मांग करनी शुरू की. इन सब के बीच अचानक आप के विधायक अमानतुल्लाह खान ने कुमार विश्वास को बीजेपी का एजेंट बता दिया.

जब मामला सुलझने के बजाए और उलझ गया इसके बाद पूरा विवाद अमानत के बयान पर अटक गया और कुमार कैंप ने पार्टी से अमानत को पार्टी से निकालने की मांग की. विवाद बढ़ने पर अमानत ने पार्टी की PAC से इस्तीफा दे दिया लेकिन बयान पर कायम रहे. इस बैठक में कुमार नहीं आए. मनीष सिसोदिया ने कहा कि अमानतुल्लाह के अलावा वीडियो जारी करने से लेकर इंटरव्यू देने तक कुमार विश्वास के बयानों से भी पार्टी खुश नहीं है. इस बयान से कुमार विश्वास और आहत हुए, इसके बाद मामला सुझलझने के बजाए और सुलझ गया. कुमार विश्वास के घर पर माहौल शक्ति प्रदर्शन जैसा हो गया.

अमनातुल्ला पर 'कार्रवाई'  नहीं, कुमार के सब्र ने दिया जवाब कुमार विश्वास के घर आप के विधायकों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया. आम आदमी पार्टी ने मंगलवार शाम होने वाली PAC की बैठक रद्द कर दी. अमानतुल्लाह पर कोई कार्रवाई ना होता देख कुमार विश्वास का सब्र जवाब दे गया और मंगलवार की शाम कैमरे के सामने अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगा दिया. उन्होंने साफ कहा कि अमानतुल्लाह मुखौटा है और पार्टी के कुछ नेता उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं. पार्टी में दो फाड़ के संकेत देते हुए कुमार ने ये भी कहा कि रात भर सोच कर वो आगे की योजना बनाएंगे. अपनी बात कहते कहते कुमार विश्वास भावुक भी हो गए.

बयान के तुरंत बाद मनीष सिसोदिया ने फिर कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी के पार्टी को नुकसान हो रहा है. सिसोदिया के बयान के बाद लगा कि कुमार और केजरीवाल में विश्वास की खाई काफी चौड़ी हो गई है. लेकिन देर शाम पहले संजय सिंह और आशुतोष कुमार को मनाने उनके घर पहुंचे.

'छोटे भाई' को मनाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल कुमार विश्वास के दिए भावुक बयान का असली असर देर शाम देखने को मिला जब पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल खुद उन्हें मनाने पहुंचे. केजरीवाल सिसोदिया के साथ कुमार के घर जा पहुंचे और कुमार को साथ लेकर अपने मुख्यमंत्री आवास आए. अरविंद केजरीवाल के घर पर देर रात करीब डेढ़ बजे तक मान मनौव्वल का सिलसिला चला. इस बैठक में ही अरविंद केजरीवाल अपने 'छोटे भाई' जैसे कुमार विश्वास को मामने में कामयाब हो गए.

अमानतुल्ला सस्पेंड, अपने वीडियो पर कायम रहे कुमार इसके बाद आज PAC की बैठक फिर हुूई, पिछली पीएसी बैठक में शामिल नहीं हुए कुमार विश्वास भी इस बैठक में शामिल हुए. आखिरकार अमानतुल्लाह को पार्टी से निलंबित कर दिया गया. कुमार ने अपने "वी द नेशन" वीडियो पर माफी मांगने से भी इंकार कर दिया. इस वीडियो में कुमार ने केजरीवाल सरकार में भ्रष्टाचार की बात कही थी. बैठक से निकल कर उन्होंने कहा कि वो पार्टी में कार्यकर्ताओं के मुद्दे को उठाते रहेंगे. हालांकि PAC की बैठक से निकले कुमार के चेहरे पर निराशा दिखी.

कुमार विश्वास को असली 'चुनौती' तो अब मिली इस फैसले के एलान के साथ ही केजरीवाल के घर के बाहर आप के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और कुमार के समर्थन में नारे लगाए. हालांकि इस पूरी लड़ाई में कुमार विश्वास की जीत तभी हो गई थी जब खुद केजरीवाल उन्हें मनाने के लिए आधी रात उनके घर जा पहुंचे. लेकिन कुमार के सामने अब असली चुनौती पार्ट टाइम की बजाय फुल टाइम राजनीति कर खुद को साबित करना होगा. जहां तक आम आदमी पार्टी का सवाल है तो भले फिलहाल सब ठीक ठाक होता हुआ नजर आ रहा हो लेकिन पार्टी के अंदर की गुटबाजी बरकरार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget