एक्सप्लोरर

अमृतसर ट्रेन हादसा रिएक्शन: पीएम मोदी ने कहा-दुर्घटना से बेहद दुखी हूं, दिल दहलाने वाला हादसा

इस घटना के बाद जहां एक तरफ घटना स्थल पर मौजूद लोगों में गुस्सा हैं तो वहीं पीएम मोदी से लेकर पियूष गोयल तक सभी बड़े राजनेताओ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. आइए जानते हैं किसने इस हादसे पर क्या कहा

नई दिल्ली:  दशहरा के मौके पर पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा हादसा हुआ है. यह हादसा जौड़ा फाटक के पास तब हुआ जब लोग रेल की पटरियों पर खड़े होकर दशहरे के जश्न में डूबे थे, तभी पटरियों की दोनों तरफ से ट्रेनें आ गई, जिसने कई लोगों की जान ले ली है. इस हादसे में अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी. मरने वालों का आकड़ा अभी और बढ़ सकता है. इस घटना के बाद जहां एक तरफ घटना स्थल पर मौजूद लोगों में गुस्सा हैं तो वहीं पीएम मोदी से लेकर कांग्रेस अक्ष्यक्ष राहुल गांधी तक सभी बड़े राजनेताओ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. आइए जानते हैं किसने इस हादसे पर क्या कहा

पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा,'' अमृतसर में ट्रेन दुर्घटना से बेहद दुखी हूं. यह दिल दहलाने वाला हादसा है. इस हादसे में मरने वालों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. मेरी प्रार्थना है कि जो लोग चोटिल हैं वह जल्द ठीक हो जाए. अधिकारियों को तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए कहा गया है".

राहुल गांधी

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा," अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे की ख़बर से बहुत आहत हूं. मेरी संवेदनाएं इस हादसे में मारे गए और पीड़ितों के परिवारों के साथ है. राज्य सरकार एवं कांग्रेस पार्टी के साथियों से मेरा आग्रह है कि राहत और बचाव कार्य में अपना पूर्ण योगदान दें और पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाएं".

रेल मंत्री पीयूष गोयल वहीं रेल मंत्री पियूष गोयल ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा,'' अमृतसर ट्रेन हादसे से बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं इस घटना में मरनेवालों के परिवार के साथ है. साथ ही मैं दुआ करता हूं कि जो लोग इस हादसे में घायल हैं वह जल्द ठीक हो जाएं. रेलवे की तरफ से राहत -बचाव कार्य जारी है."

गृह मंत्री राजनाथ सिंह

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र पंजाब को हर मुमकिन मदद मुहैया कराएगा. उन्होंने कहा,'' दशहरा उत्सव के दौरान हुए ट्रेन हादसे के कारण हुई मौत से दुखी हूं. मेरे संवेदनाएं मृतकों के परिवारवालों के साथ हैं और घायल लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाए हैं".

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राहत अभियान की निगरानी के लिए अमृतसर जाने के दौरान कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपये और घायलों को मुफ्त इलाज सहायता दी जाएगी.

वित्तमंत्री अरुण जेटली 

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट किया, अमृतसर में दशहरा त्यौहार मनाते हुए निर्दोष लोगों की मौत से दुखी और परेशान. दुर्घटना दुखद है. भगवान सभी को ताकत दें. उन लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में पार्टी के वॉलेंटियर्स से मदद करने की अपील की है. उन्होंने कहा है,'' अमृतसर ट्रेन हादसे से बेहद दुखी हूं. मैं सभी आप वॉलेंटियर्स से अपील करता हूं कि वह राहत-बचाव कार्य में सहयोग करें."

(अमृतसर ट्रेन हादसे को लेकर helpline number- 0183- 2223171 / 0183- 2564485 जारी किया गया है)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
'क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता', सरदार पटेल की जयंती पर क्या बोले खरगे
'क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता', सरदार पटेल की जयंती पर क्या बोले खरगे
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget