एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच RCEP मुल्कों ने भारत को दिया वार्ता टेबल पर लौटने का न्यौता

RCEP मुल्कों ने भारत को वार्ता टेबल पर लौटने का न्यौता दिया है.भारत ने पिछले साल नवंबर में अपनी मांगों की अनदेखी पर ऐतराज जताते हुए इसमें शामिल ना होने का फैसला लिया था.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से गहराते वैश्विक आर्थिक संकट के बीच दुनिया के सबसे बड़े क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग संगठन आरसीईपी ने भारत को एक बार फिर वार्ता की मेज पर लौटने का न्योता दिया है. पिछले सप्ताह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई आरसीईपी व्यापार वार्ता समिति की बैठक के बाद 15 क्षेत्रीय भागीदारों ने भारत से वापस आने को कहा है. भारत ने नवम्बर 2019 में अपनी मांगों की अनदेखी पर ऐतराज जताते हुए इसमें शरीक ना होने का फैसला लिए था.

क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग संगठन के भागीदार मुल्कों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि कोविड-19 संकट के मद्देनजर तेज और लचीले आर्थिक सुधार को कामयाब बनाने के लिए वैश्विक प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है. सभी 15 पक्षों ने भारत के साथ काम करना जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई. संयुक्त बयान में कहा गया कि भारत को एक मूल्यवान मूल भागीदार के रूप में मान्यता देते हुए, सभी 15 आरपीसी क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग संगठन वार्ता के लिए भारत के लौटने का स्वागत करेंगे.

महत्वपूर्ण है कि डेयरी, कृषि समेत अर्थव्यवस्था की कई अहम चिंताओं पर अपनी चिन्ताओं की अनदेखी के चलते भारत ने इस समझौते पर दस्तखत न करने का फैसला लिया था. यह निर्णय नवम्बर 2019 में पूर्वी एशियाई सगिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लिया गया था. जहां चीन की अगुवाई में कुछ मुल्कों की जल्दबाजी और दबाव के बीच नवम्बर तीन 2019 को भारत के बिना ही इस समझौते पर आगे बढ़ने का फैसला लिया गया था.

वहीं जापान, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया समेत कई मुल्कों ने भारत को शामिल करने और इसके लिए प्रयास करते रहने का आग्रह किया था. क्षेत्रीय अर्थिक सहयोग संगठन दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता है. जिसमें एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (आसियान) कुनबे के दस देश, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Live: राजघाट पहुंचे PM मोदी, बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि
Live: राजघाट पहुंचे PM मोदी, बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget