एक्सप्लोरर

PMC बैंक के ग्राहकों को RBI ने दी बड़ी राहत, कैश निकालने की लिमिट 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये की

24 सितंबर को आरबीआई ने निर्देश दिया था कि पीएमसी बैंक के ग्राहक रोजाना अपने खाते से 1000 रुपये से ज्यादा नहीं निकाल सकते हैं. इसके बाद 26 सितंबर को आरबीआई ने एलान किया था कि बैंक के ग्राहक 10 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे. आज इस राहत को और बढ़ाया गया है.

नई दिल्लीः पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों के लिए आरबीआई की तरफ से आज बड़ी राहत की खबर आई है. रिजर्व बैंक ने बैंक के ग्राहकों के लिए कैश निकालने की सीमा 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी है. अब इस बैंक के ग्राहक अपने खातों से 25,000 रुपये तक निकाल सकते हैं जबकि पहले ये सीमा 10,000 रुपये तक थी.

पीएमसी बैंक घोटालाः एचडीआईएल के दो निदेशक गिरफ्तार, संपत्ति कुर्क

बता दें कि 24 सितंबर को आरबीआई ने निर्देश दिया था कि पीएमसी बैंक के ग्राहक रोजाना अपने खाते से 1000 रुपये से ज्यादा नहीं निकाल सकते हैं. इसके बाद ही इस बैंक के डूबने की खबरें फैलने लगी थी. इसके बाद 26 सितंबर को आरबीआई ने ग्राहकों के लिए राहत को बढ़ाते हुए एलान किया था कि बैंक के ग्राहक 10 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे.

आरबीआई ने इस बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है और कैश विड्रॉल की लिमिट बढ़ाए जाने का एलान किया है. आरबीआई ने जो प्रेस रिलीज जारी किया है उसके मुताबिक जो राहत दी गई है उसके जरिए बैंक के 70 फीसदी से ज्यादा जमाकर्ता पीएमसी बैंक में जमा अपनी पूरी राशि निकाल पाएंगे. रिजर्व बैंक ने ये भी कहा है कि वो बैंक की स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और आगे भी जमाकर्ताओं के हित के लिए जरूरी कदम उठाता रहेगा. इसके अलावा आरबीआई ने तीन सदस्यों की एक कमिटी बनाने का फैसला लिया है जो बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के सेक्शन 56 के तहत पीएमसी बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर मामलों को देखेगी.

PMC बैंक के ग्राहकों को RBI ने दी बड़ी राहत, कैश निकालने की लिमिट 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये की

24 सितंबर को आरबीआई ने जो आदेश दिया था उसके मुताबिक मुंबई के पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक पर आरबीआई ने छह महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया जिससे अगले 6 महीने तक खाताधारक हर रोज अपने अकाउंट से सिर्फ एक हजार रुपए ही निकाल सकते थे. आरबीआई ने इसके साथ ही बैंक पर ग्राहकों को किसी भी तरह का लोन देने से भी रोक दिया. आरबीआई बैंक पर ये कार्रवाई अनियमितता बरतने के आरोप में की गई थी. हालांकि आरबीआई ने यह भी साफ किया था कि इस प्रतिबंध का यह मतलब नहीं है कि बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. हालांकि ये कहा गया कि प्रतिबंध लागू होने के बाद पीएमसी बैंक के लेनदेन पर कड़ी नजर रखी जाएगी.

नाथूलाः डोकलाम तक पहुंचने में सेना को लगेंगे सिर्फ 40 मिनट, भारत ने तैयार की सामरिक सड़क

RBI

पीएमसी बैंक रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक में ग्राहकों का 11500 करोड़ रुपया जमा है, बैंक की ब्रांच पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली और गोवा में भी हैं. पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक की 137 शाखाएं हैं और यह देश के टॉप-10 को-ऑपरेटिव बैंकों में से एक है.

INX मीडिया केसः पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

आज HDIL के दो डायरेक्टर्स को किया गया गिरफ्तार मुंबई पुलिस ने पीएमसी बैंक घोटाले में 'हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड' (एचडीआईएल) के दो डायरेक्टर्स को आज गिरफ्तार कर लिया. इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी ने देते हुए बताया कि आर्थिक अपराध शाखा ने कर्ज न चुकाने के आरोपी राकेश वधावन और उनके पुत्र सारंग वधावन को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराध शाखा ने एचडीआईएल की 3,500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget