एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के लिए 'भैया हो गुजरात मा मोदी छे' गाने का पोस्टर जारी, कल रिलीज होगा सॉन्ग

गुजरात चुनाव के लिए बनाए गए गाने में रवि किशन अपने अंदाज में 'गुजरात मा मोदी छै' गाया है. रवि किशन ने यूपी के विधानसभा चुनाव में भोजपुरी रैप सॉन्ग 'यूपी में सब बा' गाया था.

Gujarat Election 2022: भोजपुरी के सुपरस्टार और गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने गुजरात चुनाव के लिए पहली बार गुजराती भोजपुरी का मिक्स रैप सॉन्ग गाया है. आज (16 नवंबर) इस गाने का पोस्टर जारी किया गया है. इस गाने को कल (17 नवंबर) रिलीज करने की तैयारी है.

गुजराती भोजपुरी मिक्स चुनावी सॉन्ग के पोस्टर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा दिख रही है और साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तस्वीर शामिल है. रवि किशन के चाहने वालो को उम्मीद है कि ये गाना गुजरात में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की जुबान पर चढ़ जाएगा.

मोदी पर आधारित गीत 

गुजरात चुनाव के लिए बनाए गए गाने में रवि किशन अपने अंदाज में बताते हैं कि 'गुजरात मा मोदी छे (गुजरात में मोदी हैं)'. पूरा गीत नरेंद्र मोदी के इर्द-गिर्द है. इसमें मोदी की ईमानदारी, भ्रष्टाचार- परिवारवाद के खिलाफ उनकी नीति के साथ गुजरात के विकास, गांधी, सरदार पटेल की विरासत, सोमनाथ द्वारका का जिक्र है.

यूपी चुनाव में गाना गा चुके हैं

गौरतलब है इससे पहले भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भोजपुरी रैप सॉन्ग ..यूपी में सब बा.. गाया था, जिसने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. गाना लांच होने के पहले ही दिन सोशल मीडिया पर गाने को मिलियन में भी व्यूज मिले थे.

गुजरात में कब होंगे चुनाव?

गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होने हैं. 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे. पहले दौर में, कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 पर मतदान होगा और प्रमुख राजनीतिक दलों ने लगभग इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए ईशुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री के लिए चुना है, बीजेपी ने सीएम पद के लिए भूपेंद्र पटेल को चुना है जो वर्तमान में भी गुजरात के सीएम है. वो घाटलोडिया सीट से अपना नामांकन आज (16 नवंबर) को भरने जाएंगे.

ये भी पढ़ें: MCD चुनाव 2022 में पार्टियों ने लगाया गानों का तड़का, AAP-बीजेपी के थीम सॉन्ग लॉन्च, ऐसे साध रहे एक-दूसरे पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget