एक्सप्लोरर

MCD चुनाव 2022 में पार्टियों ने लगाया गानों का तड़का, AAP-बीजेपी के थीम सॉन्ग लॉन्च, ऐसे साध रहे एक-दूसरे पर निशाना

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्डों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और इसके नतीजे 7 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. आप ने कहा कि एमसीडी में केजरीवाल चाहिए.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) 2022 के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी पूरी तरह से कर ली हैं. एमसीडी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने वोटरों को लुभाने के लिए अपने-अपने थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिए हैं. इन दोनों पार्टियों ने अपने-अपने थीम सॉन्ग में एक-दूसरे पर भी निशाना साधा है. जहां आप के थीम सॉन्ग का नाम "जनता की तैयारी है, केजरीवाल की बारी है" और बीजेपी के थीम सॉन्ग का नाम 'बीजेपी का मतलब सेवा है, दिल्ली का सेवक बनाए रखना'. 

 भ्रष्टाचारियों के चंगुल में एमसीडी फंसी- AAP

आप के थीम सॉन्ग "जनता की तैयारी है, केजरीवाल की बारी है" को आप के बिहार के कार्यकर्ता लोकेश सिंह ने लिखा है. इसके साथ ही आप के थीम सॉन्ग के सुशांत अस्थाना म्यूजिक डायरेक्टर हैं और इसे आप के तिमारपुर विधानसभा के विधायक दिलीप पाण्डेय ने गाया है. वहीं बीजेपी के थीम सॉन्ग 'बीजेपी का मतलब सेवा है, दिल्ली का सेवक बनाए रखना' को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने गाया है. आप ने अपने थीम सॉन्ग में बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा कि भ्रष्टाचारियों के चंगुल में एमसीडी फंसी है. 

बीजेपी आई तो दिल्ली में 16 नए कूड़े के पहाड़ बन जाएंगे- सिसोदिया
 
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आप के थीम सॉन्ग को लॉन्च करते हुए कहा एमसीडी चुनाव में आप का थीम सॉन्ग‘#MCDMeinBhiKejriwal’ जनता ने तय किया है. अगर बीजेपी गलती से एमसीडी में दोबारा आई तो हमारी गलियां कूड़े का ढेर बनी रहेंगी. इसके साथ ही राजधानी में 16 नए कूड़े के पहाड़ बन जाएंगे. सोचिए अगर 5 साल में केजरीवाल इतने काम कर सकते हैं तो बीजेपी ने 15 साल में कोई काम क्यों नहीं किया? वहीं आप के थीम सॉन्ग को लेकर आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की जनता को अब कूड़ा और 'कूड़े के पहाड़' नहीं चाहिए, उन्हें दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए एमसीडी में केजरीवाल चाहिए.

Air Pollution in Delhi: दिल्ली की हवा में सुधार जारी, आज इतना दर्ज किया गया एक्यूआई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget