एक्सप्लोरर

रविशंकर प्रसाद ने नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की तारीफ की | जानें क्या है पूरा मामला

New IT Rules: नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए आईटी नियमों को यूजर्स को सशक्त करने वाला बताया था. रविशंकर प्रसाद ने अश्विनी वैष्णव की इस बात के लिए तारीफ की.

New IT Rules: बीजेपी के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद ने नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की तारीफ की है. उन्होंने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को नए आईटी नियमों के पालन की जरूरत पर जोर देने के लिए बधाई दी. स्वदेशी सोशल मीडिया एप ‘कू’ पर रविवार को नए आईटी मंत्री ने अपने पहले पोस्ट में इस बात का जिक्र किया था कि नए आईटी नियम यूजर्स को सशक्त और संरक्षित कर रहे हैं और भारत में एक सुरक्षित और जिम्मेदार सोशल मीडिया पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करेंगे.

रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट करते हुए कहा, “नए आईटी नियम दुरुपयोग के खिलाफ यूजर्स की सुरक्षा और सुरक्षा को सशक्त बनाने और उनकी शिकायतों के निवारण के लिए तैयार किए गए हैं, इसे दृढ़ता से दोहराने के लिए नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को बधाई. ट्विटर ने भी नए नियमों का पालन करने के लिए कुछ कदम उठाए हैं.”

क्या हैं नए आईटी नियम?

नए नियम 25 मई से अस्तित्व में आए हैं. इनके तहत सोशल मीडिया कंपनियों के लिए प्रयोगकर्ताओं की शिकायतों के निपटान के लिए शिकायत समाधान प्रणाली स्थापित करना अनिवार्य है. ऐसी सभी सोशल मीडिया कंपनियां जिनके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 50 लाख से अधिक है, के लिए लिए शिकायत अधिकारी की नियुक्ति करना अनिवार्य है. इसके अलावा इन कंपनियों को मुख्य अनुपालन अधिकारी और नोडल संपर्क व्यक्ति की भी नियुक्ति करनी होगी. कुछ मीडिया कंपनियों ने नए आईटी नियमों को चुनौती दी है और यह मामला अभी अदालत में लंबित है.

बता दें कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय संभालने के तुरंत बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि भारत में रहने और काम करने वालों को देश के नियमों का अनुपालन करना होगा. आईटी नियमों का ट्विटर द्वारा अनुपालन नहीं करने के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि जो कोई भारत में रहता है और काम करता है, उसे देश के नियमों का अनुपालन करना होगा. बता दें कि ट्विटर निवासी शिकायत अधिकारी पद पर नियुक्ति कर चुका है. विनय प्रकाश को ये जिम्मेदारी दी गई है.

Monsoon Session: सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक, सरकार को घेरने की रणनीति के साथ लोकसभा टीम में बदलाव पर चर्चा संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget