एक्सप्लोरर

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर नीरव मोदी को बचाने के लगाए आरोप

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर नीरव मोदी को बचाने के आरोप लगाए हैं.उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के पूर्व जज कांग्रेस के इशारे पर नीरव मोदी के लिए मुकदमा लड़ रहे हैं

नई दिल्ली: देश के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक पूर्व जज अभय थिप्से पर कांग्रेस के इशारे पर 14000 करोड़ के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को बचाने का आरोप लगाया है. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के करीबी ने नीरव मोदी के पक्ष में गवाही क्यो दी है ? राहुल गांधी के इशारे पर पूर्व हाई कोर्ट जज और कांग्रेस पार्टी के सदस्य नीरव मोदी के लिए कोर्ट में डिफेंस काउंसिल बने हैं.

देश के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती है कि नीरव मोदी का भेद खुले. कांग्रेस नहीं चाहती है कि नीरव मोदी का प्रत्यर्पण हो. लेकिन हम नीरव मोदी को भारत लाकर उसको सजा दिलवा कर रहेंगे.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जस्टिस अभय थिप्से मुंबई हाई कोर्ट में जस्टिस थे. उनको एक प्रशासनिक कारण से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजा गया और इलाहाबाद हाई कोर्ट से रिटायर होने के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार कर ली. यह बात ठीक है कि जस्टिस अभय थिप्से रिटायरमेंट के कुछ समय बाद मुंबई हाई कोर्ट और इलाहाबाद छोड़ कर किसी अन्य हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर सकते हैं लेकिन मुंबई हाई कोर्ट में वे प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं.

बता दें नीरव मोदी पर मेहुल चौकसी के साथ मिलकर पीएनबी बैंक में 14 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप है. इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मुंबई विशेष अदालत में मुकदमा चल रहा है. प्रवर्तन निदेशालय प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत नीरव मोदी की 1870 करोड़ रुपये की संपत्ति जप्त कर चुका है, नीरव और उसके परिवार से जुड़े 500 करोड़ों की संपत्तियां भी की जा चुकी है.

घोटाला खुलने की भनक लगते ही नीरव मोदी 8 जनवरी को देश छोड़कर फरार हो गया था. उसे लंदन पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था. अभी उसे भारत प्रत्यर्पण करने का मुकदमा चल रहा है.

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: विधान परिषद चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में असंतोष, कई दिग्गज नाराज

बिहार: इंडस्ट्रियल इलाकों में लौट रहे मजदूर, कोरोना के खौफ के साथ कर रहे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget