एक्सप्लोरर

भारत लाया गया गैंगस्टर रवि पुजारी, कल मजिस्ट्रेट के सामने किया जाएगा पेश

कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि रवि पुजारी कल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.माना जाता है कि पुजारी छोटा राजन का काफी करीबी रह चुका है लेकिन साल 2000 में वह अलग हो गया था.

नई दिल्ली: पिछले 15 सालों से फरार चल रहे गैंगस्टर रवि पुजारी को पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल से गिरफ्तार कर लिया गया था. अब उसे कड़ी सुरक्षा के बीच भारत लाया गया है. पुलिस सोमवार तड़के सुबह उसे लेकर बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनैशनल एयरपोर्ट पहुंची. पुजारी को 22 जनवरी को सेनेगल की राजधानी डकार के एक होटल से पकड़ा गया था. 2019 की शुरुआत में भारत द्वारा किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद उसे 22 फरवरी को सेनेगल से प्रत्यर्पित किया गया था.

कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमर कुमार पांडे ने कहा, वह (रवि पुजारी) कल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा, हम उसकी न्यायिक हिरासत के लिए मांग करेंगे. वह पूरी तरह से फिट है और जांच प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है.

2000 के शुरुआती दशक में सुर्खियों में आया था पुजारी

पुजारी सबसे पहले 2000 के शुरुआती दशक में सुर्खियों में आया था, जब उसने बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियों और बिल्डरों से वसूली करना शुरू किया था. वह मुंबई के एक प्रतिष्ठित वकील की हत्या के प्रयास में भी संलिप्त था. पुजारी की पत्नी पद्मा और बच्चे भी भारत से भाग गए और उनमें से कुछ ने जाली दस्तावेजों से बुर्किना फासो का पासपोर्ट हासिल कर लिया. पुजारी के बेटे ने हाल ही में कथित रूप से ऑस्ट्रेलिया में शादी की है और उसके पास ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट है. इससे पहले पिछले साल एंथॉनी के नाम से रह रहे पुजारी ने धोखाधड़ी से सेनेगल कोर्ट से जमानत हासिल की थी. माना जाता है कि पुजारी छोटा राजन का काफी करीबी रह चुका है लेकिन साल 2000 में वह अलग हो गया था.

छोटा राजन से क्यों दूर हुआ पुजारी

दोनों के बीच दूरियां तब बढ़ी जब छोटा राजन डी कंपनी के साथ बैंकॉक में जुड़ गया. बहुत कम ही लोग थे जो छोटा राजन का ठिकाना जानते थे उसमें से रवि पुजारी भी था. कहा जाता है कि दाउद के लिए पुजारी ने ही बैंकॉक में रहने के लिए ठिकाना तय किया था. यही कारण था कि पुजारी और राजन के बीच मतभेद देखने को मिला. छोटा राजन से अलग होने के बाद वह अलग गैंग बनाया और खुद को हिंदू डॉन बताने लगा. उसने अपना मेंटॉर छोटा राजन को बताया. पुजारी पहले मुंबई के अंधेरी इलाके में ऑटो रिक्शा चलाता था. वह दाउद के लिए 90 के दशक में काम करना शुरू किया था. पुजारी साल 1993 में दाउद के गैंग से अलग हो गया.

रवि पुजारी के ऊपर कई तरह के केस दर्ज हैं. जिनमें से हत्या, हत्या करने का आरोप, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में पैसे की उगाही समेत कई मामले हैं. साल 2000 में वह अपने गैंग में भरत नेपाली, हेमंत पुजारी, विजय शेट्टी को शामिल किया.

किन-किन कलाकारों को धमकी दे चुका है रवि पुजारी

प्रसिद्ध होने के लिए उसने बॉलीवुड के टॉप कलाकारों को धमकी देना शुरू किया. जिनमें से शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार समेत कई कलाकार शामिल हैं. मीडिया का ध्यान खींचने के लिए उसने नेस वाडिया और प्रीति जिंटा को भी धमकी दिया गया था. पुजारी अरिजीत सिंह को अपने एक कार्यक्रम में स्टेज शो करने के लिए भी धमकी दे चुका है. पुलिस के मुताबिक रवि पुजारी पर कर्नाटक में उगाही के 96 मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें-

Namaste Trump: सुबह साढ़े 11 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, मोदी के साथ करेंगे 22km लंबा रोड शो

दिल्ली: जाफराबाद में हिंसा के बाद हालात काबू में, CAA के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई थी हिंसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget