एक्सप्लोरर

Rashtriya Bal Puraskar: क्या है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, किन बच्चों को मिलता है, जानिए इससे जुड़े हर सवाल के जवाब

PMRBP: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से एक गाइडलाइन बनी हुई है. उसी के आधार पर बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना जाता है.

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने सोमवार (23 जनवरी) को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 से नवाजा. पुरस्कार पाने वाले ये बच्चे पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे.

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बच्चे हमारे देश की अमूल्य संपत्ति हैं. उनके भविष्य के निर्माण के लिए किया गया हर प्रयास हमारे समाज और देश के भविष्य को आकार देगा. आइए जानते हैं क्या होता है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP)?  किन बच्चों को मिलता है और कब हुई इसकी शुरुआत? 

क्या है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार?

केंद्र सरकार की ओर से साल 1996 में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की शुरुआत की गई थी. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के मकसद से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार को शुरू किया गया था. साल 1996 से ही पुरस्कार पाने वाले ये बच्चे राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनते रहे हैं.

किन बच्चों को मिलता है राष्ट्रीय बाल पुरस्कार?

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से एक गाइडलाइन बनी हुई है. उसी के आधार पर बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना जाता है. ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 5 साल से ज्यादा और 18 साल से कम है. जो भारत के नागरिक हैं और देश में ही रहते हैं. उन्हें ये पुरस्कार दिया जा सकता है. साल 2018 में बहादुरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी शामिल किया गया.

किन श्रेणियों में दिया जाता है ये पुरस्कार?

हर साल केंद्रीय मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन किया जाता है. ये पुरस्कार छह श्रेणियों में दिया जाता है. जिनमें कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार (इनोवेशन), शैक्षणिक, सामाजिक सेवा और खेल में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है.

पुरस्कार विजेताओं को क्या मिलता है?

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के हर विजेता को एक पदक (Medal) और एक प्रमाणपत्र (Certificate) दिया जाता है. इसके साथ पुरस्कार विजेताओं को 1 लाख रुपये का नकद (1 Lakh Rupees Cash) भी पुरस्कार के तौर पर दिए जाते हैं.

इस साल दिए गए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वालों में से छह लड़के और पांच लड़कियां हैं. इस बार कला और संस्कृति के क्षेत्र में 4, बहादुरी में 1, इनोवेशन में 2, सामाजिक कार्य में 1 और खेल में 3 बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

त्रिपुरा में शाही परिवार के वंशज को क्‍यों कहा जा रहा किंगमेकर, कौन हैं प्रद्योत बिक्रम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget