एक्सप्लोरर

त्रिपुरा में शाही परिवार के वंशज को क्‍यों कहा जा रहा किंगमेकर, कौन हैं प्रद्योत बिक्रम?

Pradyot Bikram: त्रिपुरा में शाही परिवार के वंशज प्रद्योत बिक्रम ने अकेले ही चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही उन्हें अपने साथ लाने की जोर आजमाइश में जुटे हुए हैं.

Pradyot Bikram Profile: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए एक महीने से भी कम समय बचा है. राजनीतिक घमासान के बीच यहां आदिवासी पहचान का दावा सुर्खियों में है. प्रद्योत बिक्रम की पार्टी टिपरा मोथा (TIPRA) को तुरुप का इक्का माना जा रहा है. यह ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ की मांग कर रही है. टिपरा मोथा का कहना है कि वह किसी भी उस पार्टी या गठबंधन का समर्थन करेगी जो उसकी मांगों से सहमत होगी. अब इसे रिझाने के लिए राष्ट्रीय पार्टियों में होड़ मची हुई है. 

त्रिपुरा के शाही परिवार के वंशज प्रद्योत बिक्रम (Pradyot Bikram) भी अब इसे लेकर चर्चा में आ गए हैं. बीजेपी-आईपीएफटी और सीपीएम-कांग्रेस गठबंधन की जंग के बीच प्रद्योत को किंगमेकर कहा जा रहा है. हालांकि, प्रद्योत ने अकेले ही चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया हुआ है लेकिन कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही इसे अपने साथ लाने की जोर आजमाइश में जुटे हुए हैं. 

कौन हैं प्रद्योत बिक्रम

प्रद्योत बिक्रम शाही घराने से ताल्लुक रखते हैं. वह टिपरा मोथा पार्टी के प्रमुख हैं. उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था और अब त्रिपुरा के अगरतला में हुआ था. उन्होंने द नॉर्थईस्ट टुडे के संपादक के रूप में भी काम किया है. उन्हें 'बुबाग्रा' के नाम से भी जाना जाता है. यहां उन्हें किंगमेकर इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि वह यहां स्वदेशी त्रिपुरी लोगों के अधिकारों के लिए सक्रिय आवाजे उठाते रहे हैं. 

किसे समर्थन देंगे प्रद्योत 

अब त्रिपुरा के राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि अगर वह गठबंधन के लिए जाते हैं तो वह किस खेमे का समर्थन करेंगे. त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों में 16 फरवरी को मतदान होना है. इससे पहले सभी राजनीतिक दल जीत का परचम लहराने की लड़ाई में पीछे नहीं रहना चाहती हैं. एक पार्टी के रूप में अस्तित्व में आने के कुछ ही महीनों बाद, टिपरा मोथा ने 2021 त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (TTAADC) चुनाव जीता था. 

प्रद्योत सामाजिक कामों में रहे हैं आगे 

प्रद्योत के तमाम काम त्रिपुरा के स्वदेशी लोगों के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इर्द-गिर्द घूमते हैं. एक युवा के रूप में प्रद्योत एक सक्रिय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ भी रह चुके हैं. उनके पिता किरीट बिक्रम देबबर्मा तीन बार के सांसद थे और उनकी मां बिभु कुमारी, दो बार कांग्रेस विधायक रही थीं. इन्होंने त्रिपुरा के राजस्व मंत्री के रूप में काम किया था. 

ये भी पढ़ें-

'काबुल से लेकर कश्मीर घाटी तक के हिंदू कहां चले गए', BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- अब लोगों को समझ आया...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal: चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ममता बनर्जी का बड़ा कदम, पुरोहितों-मुअज्जिनों को मिलेंगे 2 हजार रुपए
चुनाव की घोषणा से पहले ममता बनर्जी का बड़ा कदम, पुरोहितों-मुअज्जिनों को मिलेंगे 2 हजार
Assembly Election 2026 Dates LIVE: बंगाल, असम और तमिलनाडु में कब होगी वोटिंग? दो घंटे बाद EC की PC, हर सवाल का मिलेगा जवाब
LIVE: बंगाल, असम और तमिलनाडु में कब होगी वोटिंग? दो घंटे बाद EC की PC, हर सवाल का मिलेगा जवाब
Election 2026 Dates: बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव, BJP की चुनौतियां और विपक्ष की ताकत क्या? जानें राष्ट्रीय राजनीति पर कितना असर
बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव, BJP की चुनौतियां और विपक्ष की ताकत क्या? राष्ट्रीय राजनीति पर कितना असर
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget