एक्सप्लोरर

आसाराम की दागदार विरासत को संभाल रही है उसकी बेटी, 400 से अधिक आश्रम की है जिम्मेदारी

नाबालिग से रेप के मामले में सजा के बाद अब आसाराम की जिंदगी ताउम्र जोधपुर जेल में बितेगी. आसाराम का बेटा नारायण सांई भी रेप के मामले में जेल में बंद है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिरी आसाराम की 10 हजार करोड़ की संपत्ति को कौन संभाल रहा है?

नई दिल्ली: नाबालिग से रेप के मामले में सजा के बाद अब आसाराम की जिंदगी ताउम्र लाल चारदीवारी के भीतर गुजरेगी. लेकिन उस चारदीवारी के बाहर उसके आलीशान बंगले, 400 से अधिक आश्रम, 40 से अधिक स्कूल, सैकड़ों एकड़ जमीन, कारोबार और करोड़ों के बैंक बैलेंस हैं. एक आकंड़े के मुताबिक, आसाराम की संपत्ति करीब 10 हजार करोड़ रुपये है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन उसके साम्राज्य को संभाल रहा है?

आसाराम का बेटा नारायण सांई भी कानून के शिकंजे में है. रेप, मारपीट और हत्या के आरोप जैसे कई मामले उसके खिलाफ चल रहे हैं. फिलहाल वह पिता की ही तरह जेल में बंद है और जेल से निकलने की संभावना भी कम दिख रही है. ऐसे में अब आसाराम की बेटी भारतीश्री ने दागदार विरासत को संभाल रखा है. उसके निर्देश के अनुसार आश्रम, कारोबार चल रहे हैं.

आसाराम की दागदार विरासत को संभाल रही है उसकी बेटी, 400 से अधिक आश्रम की है जिम्मेदारी

आसाराम की बेटी करती क्या है? आसाराम की तरह ही उसकी बेटी भारतीश्री धार्मिक प्रवचन देती है. इस दौरान वह नाचती-गाती भी है. पिछले कुछ सालों से उसके पास आसाराम की विरासत संभालने की भी जिम्मेदारी है. 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आसाराम के आश्रम का भारतीश्री अक्सर दौरा करती हैं और हर दिन आश्रम से जुड़े पदाधिकारियों से मीटिंग करती हैं. इस काम में बूढ़ी हो चली मां लक्ष्मी भी सहयोग करती है.

आसाराम की दागदार विरासत को संभाल रही है उसकी बेटी, 400 से अधिक आश्रम की है जिम्मेदारी

आपको बता दें कि 2013 में आसाराम के खिलाफ लगे रेप के आरोप के बाद उसकी पत्नी लक्ष्मी और बेटी भारतीश्री को भी गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया था. हालांकि दोनों को बाद में जमानत मिल गई. भारतीश्री और लक्ष्मी देवी पर रेप केस में आसाराम और साईं की मदद करने का आरोप है.

आसाराम की वो संपत्ति जिसे देख रही है उसकी बेटी आसाराम की संपत्ति की बात करें तो आसाराम के 400 से अधिक आश्रम हैं. एक जांच से खुलासा हुआ है कि 77 वर्षीय आसाराम ने जेल जाने से पहले करीब 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली. इसमें उस जमीन की बाजार कीमत शामिल नहीं हैं जो उसके पास है. आसाराम को रेप के मामले में उम्रकैद होने के बाद अब एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि आखिर कैसे एक गरीब परिवार के शख्स ने अध्यात्म की बात करते-करते अरबों की संपत्ति बना ली. आपको बता दें कि 1970 के दशक में साबरमती नदी के किनारे एक झोंपड़ी से उसने शुरुआत की थी.

आसाराम की दागदार विरासत को संभाल रही है उसकी बेटी, 400 से अधिक आश्रम की है जिम्मेदारी

साल 1947 के विभाजन के बाद आसाराम अपने माता-पिता के साथ पाकिस्तान के सिंध से अहमदाबाद आया और वह मणिनगर इलाके में एक स्कूल में केवल चौथी कक्षा तक पढ़ा. उसे दस साल की उम्र में अपने पिता की मौत के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी. उसने अपनी डॉक्यूमेंट्री में दावा किया है कि युवावस्था में छिटपुट नौकरियां करने के बाद आसाराम (आसुमल) ‘‘आध्यात्मिक खोज’’ पर हिमालय की ओर निकन पड़ा जहां वह अपने गुरू लीलाशाह बापू से मिला.

आसाराम की दागदार विरासत को संभाल रही है उसकी बेटी, 400 से अधिक आश्रम की है जिम्मेदारी

यही वह गुरू थे जिन्होंने 1964 में उसे ‘आसाराम’ नाम दिया. इसके बाद आसाराम अहमदाबाद आया और उसने मोतेरा इलाके के समीप साबरमती के किनारे तपस्या शुरू की. आध्यात्मिक गुरू के रूप में उसका असल सफर 1972 में शुरू हुआ जब उसने नदी के किनारे ‘मोक्ष कुटीर’ स्थापित की. साल-दर-साल ‘संत आसारामजी बापू’ के रूप में उसकी लोकप्रियता बढ़ती गई और उसकी छोटी सी झोंपड़ी आश्रम में तब्दील हो गयी. उस पर सूरत और अहमदाबाद में अपने आश्रमों के लिए जमीन हड़पने का भी आरोप है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget