एक्सप्लोरर

‘किसानों को मणिपुर जैसे हालात में मत पहुंचाएं, क्या वे आतंकवादी हैं’, MSP पर पीएम मोदी से बोले रणदीप सुरजेवाला

किसानों के लेकर की गई प्रेस वार्ता में सुरजेवाला ने कहा कि देश के कृषि मंत्री झूठ बोलते है कि किसानों के फसल लागत का 50 फीसदी मुनाफा दिया जा रहा है. दो सालों में कोई एमएसपी नहीं दी गई.

Congress On Farmers Protest: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने किसानों के प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. एमएसपी को लेकर बॉर्डर पर बैठे किसानों को लेकर सुरजेवाला ने कहा कि तीन काले कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों को धरना देना पड़ा था. कुछ इसी तरह की स्थिति अब भी बन रही है. यहां तक की किसानों को रोकने के लिए तीन लेयर की सिक्योरिटी भी लगाई गई है.

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने किसानों को लेकर कहा कि देश के किसानों में त्राहिमाम मचा है. पहले 378 दिनों तक किसान बॉर्डर पर बैठे रहे फिर तीन काले कानून वापस लिए गए. एक बार फिर देश का किसान बॉर्डर पर बैठा है. धरती के भगवान किसानों पर जुल्म किए जा रहा है. उनके पास फिल्म देखने का समय है, लेकिन किसानों की बात सुनने का नहीं. 

'किसानों को दिल्ली आने दिया जाए'

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि किसान मोदी सरकार को उनका किया वादा याद दिलाना चाह रहे हैं. सुरजेवाला ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री जी बगैर किसी देरी के वार्ता के लिए बुलाए और इसी सत्र पर एमएसपी कानून लाया जाए. देश के किसानों को दिल्ली आने दिया जाए.’’

‘क्या किसान आतंकवादी या उग्रवादी है’

सुरजेवाला ने कहा कि कृषि मंत्री झूठ बोलते है कि किसानों के फसल लागत का 50 फीसदी मुनाफा दिया जा रहा है. दो सालों का चार्ट आपके सामने है कि पिछले 2 सालों में एमएसपी क्या दिया गया? देश के किसानों को मणिपुर जैसे हालात में मत पहुंचाइये. क्या किसान आतंकवादी या उग्रवादी है? आखिर किसान देश के प्रधानमंत्री से क्यों नहीं मिल सकता. वह बोले, “एमएसपी का वादा कब पूरा किया जाएगा? अगर उद्यमियों को कॉरपोरेट टैक्स से राहत दी जा सकती है तो किसानों का कर्ज क्यों नहीं माफ किया जा सकता. क्या दिल्ली आने पर प्रतिबंध है, क्या यही न्यू इंडिया है."

‘सोमवार को उठाएंगे अडानी का मुद्दा’

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि किसी को भी दिल्ली आने की इजाजत है. हरियाणा बॉर्डर पर जो तीन लेयर सुरक्षा लगी है अगर उसे चीन बॉर्डर पर लगा दिया जाता तो चीन हमारे भूभाग पर कब्जा नहीं करता. किसान कह रहे है कि हम सौ लोग आना चाहते हैं. उनको रोकने के लिए कील, नस्तर और दीवारें खड़ी की जा रही है. सौ किसान दिल्ली चलकर क्यों नहीं आ सकते. इतना ही नहीं सुरजेवाला ने कहा कि वह सोमवार को अडानी मुद्दे के साथ किसानों के मुद्दे को भी उठाएंगे. हम मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं चाहते अगर अन्याय होगा तो राहुल जी, खरगे जी जाएंगे.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा की सीट नंबर 222 से मिली 500 के नोटों की गड्डी! सिंघवी को है अलॉट; जानें नोट कांड की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget