एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसदों के हमले के जवाब में दानिश अली ने शेयर किया वीडियो, 'ऐसी बातें कहने की कैसे मिल सकती है इजाजत?'

Ramesh Bidhuri Remark: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. इसे लेकर सियासत में बवाल मच गया है.

Ramesh Bidhuri Video: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के सांसद दानिश अली ने मंगलवार (26 सितंबर) को सत्तारूढ़ दल बीजेपी पर उनके खिलाफ झूठा नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया. दानिश अली ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा कि उनके खिलाफ एक झूठा मामला बनाने की पुरजोर कोशिश हो रही है.

दानिश अली के खिलाफ बीजेपी के कई सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले की पूरी जांच करने का अनुरोध किया था. पत्र में मांग की गई है कि बीएसपी सांसद के बयानों की भी जांच हो. पत्र में दावा किया गया है कि दानिश अली के आपत्तिजनक बयान की वजह से रमेश बिधूड़ी भड़के थे.

'मैंने नहीं बोला, एक भी गलत शब्द'
बीजेपी सांसदों की ओर से लगाए गए इन आरोपों के जवाब में बीएसपी सांसद दानिश अली ने एक्स पर अपना 34 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया. इसके साथ उन्होंने लिखा कि अभद्र भाषा और भड़काने की भरपूर कोशिशों के बावजूद मैंने एक गलत शब्द नहीं कहा, जो लोकतंत्र के मंदिर की गरिमा को नुकसान पहुंचाए.  

उन्होंने कहा कि यहां तक कि रमेश बिधूड़ी ने जो बातें मेरे और मेरे समाज के लिए कहीं, मैंने उन्हें भी नहीं दोहराया. बीएसपी सांसद ने कहा कि इसके बावजूद बीजेपी मेरे खिलाफ एक झूठा नैरेटिव खड़ा करने की कोशिश कर रही है.

'ऐसा कहने की इजाजत कैसे दी जा सकती है?'
दानिश अली की ओर से शेयर की गई वीडियो क्लिप में वो कहते नजर आते हैं कि इस संसद में ऐसी बातें कहने की इन्हें कैसे अनुमति दी जा सकती है. बीएसपी सांसद आगे कहते हैं कि उन्हें (रमेश बिधूड़ी) को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. ये क्या है?

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. इसे लेकर सियासत में बवाल मच गया है. बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दानिश अली से मुलाकात करने पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें:

'आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में...', UNGA में एस जयशंकर ने चीन को लताड़ा, कनाडा विवाद की तरफ भी इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget