एक्सप्लोरर

'आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में...', UNGA में एस जयशंकर ने चीन को लताड़ा, कनाडा विवाद की तरफ भी इशारा

S Jaishankar Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में एस जयशंकर ने कई विषयों पर दुनिया के देशों को स्पष्ट और दो टूक शब्दों में भारत का संदेश दिया.

S Jaishankar Speech at UNGA: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (26 सितंबर) को संयुक्त राष्ट्र महासभा में चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्हें जमकर लताड़ लगाई. जयशंकर ने कोविड महामारी के दौरान विकासशील देशों में वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर हुए भेदभाव को भी प्रमुखता से उठाया. साथ ही हाल ही में चल रहे भारत-कनाडा विवाद पर भी इशारों में अपनी बात रखी.

संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा विवाद पर इशारों में कहा कि हमें ये नहीं मानना चाहिए कि राजनीतिक सुविधा के हिसाब से आतंकवाद, कट्टरपंथ और हिंसा पर हमारी प्रतिक्रिया तय होगी. उन्होंने आगे पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी तरह क्षेत्रीय अखंडता के लिए सम्मान और आंतरिक मामलों में दखल चुनिंदा तरीके से नहीं किया जा सकता है.

'वो दिन बीत गए, जब कुछ राष्ट्र...'
उन्होंने कहा, 'हमें वैक्सीन को लेकर किए गए भेदभाव को फिर से दोहराने की इजाजत नहीं देनी चाहिए. क्लाइमेट एक्शन के जरिए अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारियों से भी बचा नहीं जा सकता. बाजार की ताकत का इस्तेमाल कर भोजन और ऊर्जा को गरीब से अमीरों तक नियंत्रित नहीं किया जाना चाहिए.' उन्होंने यूएनजीए के सत्र में कहा कि वे दिन बीत गये जब कुछ राष्ट्र एजेंडा तय करते थे और उम्मीद करते थे कि दूसरे भी उनकी बातें मान लें.

'जब हम अग्रणी शक्ति बनने की आकांक्षा रखते हैं तो...'
एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में कहा कि अब भी कुछ ऐसे देश हैं, जो एजेंडा को आकार देते हैं और मानदंडों को परिभाषित करना चाहते हैं. ये अनिश्चितकाल तक नहीं चल सकता है. उन्होंने कहा कि जब हम अग्रणी शक्ति बनने की आकांक्षा रखते हैं तो यह आत्म-प्रशंसा के लिए नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी उठाने और अधिक योगदान करने के लिए होती है.

'हमने विश्वमित्र की अवधारणा विकसित की'
विदेश मंत्री ने कहा कि गुट निरपेक्ष के युग से निकलकर अब हमने ‘विश्व मित्र’ की अवधारणा विकसित की है. उन्होंने कहा कि जी20 में अफ्रीकी संघ को शामिल किये जाने से संयुक्त राष्ट्र को भी सुरक्षा परिषद को समसामयिक बनाने की प्रेरणा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' का भारत का दृष्टिकोण महज कुछ देशों के संकीर्ण हितों पर नहीं, बल्कि कई राष्ट्रों की प्रमुख चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करता है.

(इनपुट भाषा से भी)

ये भी पढ़ें:

अमेरिकी राजदूत ने किया PoK का दौरा, भारत में एंबेसडर एरिक गार्सेटी ने दी सफाई, जानें क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget