एक्सप्लोरर

Shivsena नेता रामदास कदम का मंत्री अनिल परब पर बड़ा आरोप, बोले- पार्टी से कर रहें गद्दारी

Ramdas Kadam On Anil Parab: शिवसेना (Shivsena) नेता और पूर्व मंत्री रामदास कदम (Ramdas Kadam) ने शनिवार को पालक मंत्री अनिल परब (Anil Parab) पर पार्टी से गद्दारी करने और फूट डालने का आरोप लगाया है.

Ramdas Kadam On Anil Parab: शिवसेना (Shivsena) नेता और पूर्व मंत्री रामदास कदम (Ramdas Kadam) ने शनिवार को पालक मंत्री अनिल परब (Anil Parab) पर पार्टी से गद्दारी करने और फूट डालने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल परब पार्टी में गद्दारी कर रहे हैं. इसे लेकर आज रामदास कदम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताने की कोशिश की कि पार्टी का गद्दार कौन है?

उन्होंने शिवसेना विधायक और महाराष्ट्र के पालक मंत्री अनिल परब (Anil Parab) पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनिल परब ने उद्धव ठाकरे से कहा रामदास कदम के बेटे को टिकट नहीं दिया जाए, इसका खूब प्रयास किया. बता दें कि जिस अनिल परब पर रामदास कदम (Ramdas Kadam) आरोप लगा रहे हैं, उन पर मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के मामले में इस वक्त ईडी की जांच चल रही है.

शिवसेना से 52 साल से जुड़ा हूं- रामदास

रामदास कदम (Ramdas Kadam) ने आरोप लगाया है कि अनिल परब (Anil Parab) दूसरी पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर ऐसे कार्य कर रहे हैं जो शिवसेना पार्टी को बदनाम कर रही है. उन्होंने कहा कि मैं शिवसेना से 52 साल से जुड़ा हूं, है पार्टी के साथ गद्दारी कभी नहीं कर सकता.

उन्होंने कहा, "मेरे खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं पार्टी छोड़ रहा हूं. बीजेपी (BJP) में जा रहा हूं. ये मुझे बदनाम करने की साजिश है. मैं पक्का शिवसैनिक हूं. मैं कहीं नहीं जा रहा. उद्धव जी से हमें उम्मीद है कि मेरे और मेरे बेटे पर जो अन्याय हो रहा है, उस पर ध्यान दें."

शिवसेना का गद्दार मैं नहीं- रामदास

रामदास कदम ने कहा, "शिवसेना का गद्दार मैं नहीं, अनिल परब (Anil Parab) हैं. मुझे अनिल परब ने होटल में मिलने के लिए बुलाया, बात करनी चाही. वो पार्टी प्रमुख नहीं हैं कि मैं उनसे मिलूं. उद्धव जी की तबीयत खराब थी, उनसे बात नहीं हो सकी, मेरे बेटे ने आदित्य को फोन किया था, मुझे उम्मीद है कि उद्धव मेरे साथ न्याय करेंगे."

रामदास पर पार्टी के विरोध में कार्य करने का आरोप

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही खबर आई थी कि रामदास कदम (Ramdas Kadam) शिवसेना (Shivsena) पार्टी के विरोध में कार्य कर रहे हैं, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें साइडलाइन कर दिया था और तभी से यह कयास लगाया जा रहा है शिवसेना के पुराने नेता रामदास कदम और शिवसेना पार्टी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

बीजेपी ज्वॉइन करने से रामदास ने किया इनकार

वहीं, उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) भी उन्हें मिलने के लिए समय नहीं दे रहे हैं. यह भी चर्चा है कि रामदास कदम को शिवसेना पार्टी से हटाया भी जा सकता है और वे बीजेपी का दामन थाम सकते हैं, लेकिन रामदास कदम ने आज इस बात से इनकार किया कि वे बीजेपी पार्टी में जा रहे हैं. उन्होंने खुद को पक्के शिवसैनिक बताया और कहा कि शिवसेना छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर पूरा भरोसा है और उनके साथ पार्टी न्याय करेगी.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: आयकर के छापे पर बोले अखिलेश यादव, कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है बीजेपी, आगे ईडी और सीबीआई भी आएंगी

Karachi Blast: पाकिस्तान के कराची में बड़ा विस्फोट, 10 लोगों की मौत, घायलों में चार की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget