एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Row: 'इन लोगों के मुंह में दही जम जाता है', रामचरितमानस के अपमान पर भड़के अजय आलोक

रामचरितमानस पर अमर्यादित टिप्पणियों की बाढ़ के बीच राजनीतिक विश्लेषक अजय आलोक एक टीवी डिबेट में भड़क उठे. उन्होंने विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधते हुए भड़ास निकाली.

Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस को लेकर उठे विवाद के बीच पूर्व जेडीयू नेता और राजनीतिक विश्लेषक अजय आलोक ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है. अजय आलोक ने कहा कि जब रामचरितमानस पर अमर्यादित टिप्पणी होती है तो इन नेताओं की तरफ से कोई विरोध नहीं होता है.

अजय आलोक एक टीवी डिबेट में धार्मिक सहिष्णुता के संदर्भ में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के बयान का उदाहरण देते हुए कहा, 'एक पार्टी के प्रधान ने कहा कि ऐसी बातों पर लगाम लगाएं जिससे समाज में वैमनस्य फैले. पीएम मोदी ने यह बिल्कुल सही बात कही, लेकिन ऐसे नेताओं (विपक्षी) का क्या करेंगे, जब रामचरितमानस के ऊपर सवाल उठता है तो इन लोगों के मुंह में दही जम जाती है.'

इसी चर्चा में अजय आलोक ने बिना नाम लिए मुलायम सिंह यादव के लड़कों से गलती वाले बयान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब रेप की बात होती है तो नेता कहते हैं कि लड़कों से गलती हो जाती है. क्या मतलब, फांसी दे दें.

रामचरितमानस पर बयानों की बाढ़
पिछले कुछ दिनों में रामचरितमानस को लेकर बयानों की बाढ़ आई हुई है. हालिया सबसे पहला बयान बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का था. आरजेडी नेता और नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित एक समारोह में रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ कहा था. इसके लिए उन्होंने इसकी चौपाइयों का उदाहरण भी दिया था. उन्होंने कहा एक समय में मनुस्मृति, दूसरे में रामचरितमानस और तीसरे काल में गुरु गोलवलकर का बंच ऑफ थॉट्स नफरन फैलाने वाले ग्रंथ हैं. उनके बयान का जमकर विरोध हुआ था.

मौर्य के बयान पर बवाल
सपा नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दे डाला. एक निजी चैनल से बातचीत में मौर्य ने कहा, रामचरितमानस में शूद्रों का अपमान किया गया है. रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों का हवाला देते हुए कहा, इसमें लिखा गया है कि ब्राह्मण चाहे गुणहीन ही हो, उसकी पूजा करनी चाहिए. वहीं, शूद्र चाहे वेद भी जानता हो वह पूजनीय नहीं है. क्या यही धर्म है? उन्होंने यह भी कहा, करोड़ों लोग रामचरितमानस को नहीं पढ़ते हैं. मौर्य के बयान का जमकर विरोध हो रहा है.

केएस भगवान ने की राम पर अमर्यादित टिप्पणी
कन्नड़ लेखक केएस भगवान ने सीधे भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी कर डाली. उन्होंने वाल्मीकि रामायण का हवाला देते हुए कहा कि राम नशे का सेवन करते थे. कन्नड़ लेखक ने कहा कि वाल्मीकि रामायण में कहा गया है कि राम दोपहर से ही पत्नी सीता के साथ बैठ जाते थे और बाकी दिन शराब पीते थे.

यह भी पढ़ें

'भगवा शब्द भगवान से आता है... कुछ भी बोलने से पहले सोच लें', पूर्व JDU नेता अजय आलोक क्यों भड़के?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget