एक्सप्लोरर

Exclusive: 'RSS अब बदल गया है', मोहन भागवत के बयान रामभद्राचार्य ने जताई नाराजगी

Rambhadracharya On Mohan Bhagwat: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि हर मस्जिद मे मंदिर क्यों खोजना?

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा, उनका (संघ प्रमुख) का बयान गैर जिम्मेदाराना है. हिंदू धर्म का आचार्य मैं हूं, मैं हूं जगद्गुरु. इसलिए हिंदू धर्म पर अनुशासन मेरा होगा. वे एक संगठन के प्रमुख हैं. उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए. इतना ही नहीं रामभद्राचार्य ने कहा, पहले संघ कुछ और था और अब संगठन काफी बदल गया. 

रामभद्राचार्य ने कहा, 'हम मंदिर खोज नहीं रहे हैं. जहां-जहां सर्वे के आधार पर जहां मंदिर मिले हैं, हम वही मांग रहे हैं. हम मंदिर खोज नहीं रहे हैं. उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए. कोई मंदिर खोया नहीं है. अधिकार मांगना कोई पाप नहीं है. हमने कोई पाप नहीं किया.'

मोहन भागवत की बात मुझे चुभी- रामभद्राचार्य 

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, दूसरी बात उन्होंने जो कही, मुझे बहुत चुभी. राममंदिर बनने के बाद कुछ लोग हिंदू मुद्दे उठाकर नेता बनना चाहते हैं. हम नेता नहीं बनना चाहते. न हमें नेता बनना है. हम अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं और करते रहेंगे. ऐसी हल्की शब्दावली का इस्तेमाल उन्हें नहीं करना चाहिए था.  

संभल पर क्या बोले रामभद्राचार्य?

संभल में पत्थरबाजी पर रामभद्राचार्य ने कहा, संभल में जब सर्वे हुआ तभी तो हमने कहा कि मंदिर हमें मिलना चाहिए. उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की. हमने कभी उनके मंदिर नहीं तोड़े. उन्होंने हमारे 30 हजार मंदिर तोड़े. 

रामभद्राचार्य ने कहा, जहां-जहां सर्वे में मंदिर मिलेंगे, वहां हम दावा करेंगे. हम किसी को उकसा नहीं रहे हैं. हम संघर्ष के लिए नहीं कह रहे हैं. आत्मरक्षा का सबको अधिकार है. हिंदुओं को भी आत्मरक्षा करनी होगी. हिंदुओं की बहन बेटियों पर कितना अत्याचार हुआ? हिंदुओं को जागना पड़ेगा. हमें भी आत्मरक्षा करनी होगी. 

मुस्लिम भी भारत में रहें- रामभद्राचार्य 

रामभद्राचार्य ने कहा, मुस्लिम भी भारत में रहें. हम कब कह रहे हैं कि उनका देश नहीं है. लेकिन वे हिंदुओं का अस्तित्व मिटाकर नहीं रह सकते. मुस्लिमों को भी अपना बड़ा दिल दिखाना होगा. उन्हें हमारे मंदिर हमें सौंप देना चाहिए. 

जगद्गुरु ने धर्मगुरुओं और संघ के बीच बढ़ते विवाद पर कहा कि RSS बहुत बदल रहा है. हमने कई संघ प्रमुख देखे. जब तक रज्जू भैया संघ प्रमुख थे, तब तक संघ कुछ और था. अब तुष्टिकरण की वजह से RSS बदल रहा है. मोहन भागवत को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए. अगर वे हमें फोन करेंगे तो कहेंगे कि आपको ऐसे बयान नहीं देने चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget