एक्सप्लोरर

रामविलास पासवान ICU में भर्ती, बेटे चिराग ने दी जानकारी, कहा-बिहार में सीटों का बंटवारा अभी नहीं

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ किया है कि अब तक बिहार में सीट बंटवारे को लेकर एनडीए के भीतर कोई बातचीत नहीं हुई .

चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के नाम एक भावुक पत्र लिखा है. पत्र में चिराग पासवान ने फिलहाल बिहार नहीं आ पाने की अपनी विवशता की जानकारी दी है. चिराग पासवान ने लिखा है कि उनके पिता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और उनका ज्यादा समय उन्हीं की देखभाल में बीत रहा है. चिराग का कहना है कि उनके पिता ने उन्हें कई बार बिहार जाने की सलाह दी है लेकिन उनकी तबीयत को देखते हुए ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं हो रहा है.

रामविलास पासवान 24 अगस्त से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं शुरुआत में वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई है और अब वो आईसीयू में भर्ती हैं. चिराग पासवान के मुताबिक़ राम विलास पासवान बीमारी से लड़ रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि रामविलास पासवान जल्द स्वस्थ होकर सबके बीच आएंगे.

सीटों के बंटवारे पर अबतक कोई चर्चा नहीं हुई

अपने खुले पत्र में चिराग पासवान ने बिहार में राजनीति को लेकर भी बात रखी है. लोजपा अध्यक्ष ने यह साफ किया है कि अब तक बिहार में एनडीए के साथियों से सीटों के तालमेल और बिहार के भविष्य को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है. एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

सात निश्चय एनडीए का एजेंडा नहीं

चिराग पासवान के पत्र से यह भी साफ हो रहा है कि अब तक नीतीश कुमार को लेकर उनकी तल्खी में कोई कमी नहीं आई है. अपने खुले पत्र में चिराग ने लिखा है कि फिलहाल बिहार सरकार जिस सात निश्चय कार्यक्रम पर काम कर रही है वह एनडीए का एजेंडा नहीं है. चिराग का कहना है कि 2015 चुनाव में सात निश्चय कार्यक्रम महागठबंधन का एजेंडा था ना कि बीजेपी और एलजेपी का . उस वक्त महागठबंधन में जेडीयू के साथ आरजेडी और कांग्रेस थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
करूर भगदड़ः TVK की रैली में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget