एक्सप्लोरर

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी का बड़ा बयान, कहा- बनना चाहिए राम मंदिर

वसीम रिजवी ने कहा कि शिया समाज चाहता है कि अयोध्या के मंदिरों के बीच मस्जिद का निर्माण कर दूसरे विवाद का जन्म ना हो.

लखनऊ/अयोध्या: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी सरकार के गठन के बाद से ही अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मसला सुर्खियों में रहता आया है. इसी बीच शनिवार को राम मंदिर को लेकर शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने हिंदू पक्षकार महंत सुरेश दास से मुलाकात की. मुलाकात के बाद वसीम रिजवी ने कहा कि हिंदुओं की भावना का ध्यान रखते हुए राम मंदिर बनना चाहिए. रिजवी ने कहा कि मस्जिद का निर्माण भी हो, लेकिन किसी मुस्लिम बहुल इलाके में किया जाए.

रिजवी ने कहा कि विवादित मस्जिद सुन्नी नहीं, बल्कि शिया वक्फ बोर्ड की है. तमाम दस्तावेज और प्रमाणों से यह साबित होता है कि राम जन्मभूमि पर मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया गया था. वहीं फसाद की जगह पर इबादत नहीं हो सकती है, इसलिए जन्मभूमि पर राम मंदिर का ही निर्माण होना चाहिए.

हिंदू पक्षकार महंत सुरेश दास ने वसीम रिजवी के प्रस्ताव का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि संत समाज इस मसले का कोई शांतिपूर्ण हल चाहता है. महंत सुरेश दास ने कहा कि वह योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर वसीम रिजवी के प्रस्ताव की चर्चा करेंगे और अयोध्या मसले के हल के लिए मुख्यमंत्री से सहयोग मांगेंगे.

वहीं, वसीम रिजवी ने कहा कि शिया समाज चाहता है कि अयोध्या के मंदिरों के बीच मस्जिद का निर्माण कर दूसरे विवाद का जन्म ना हो. रिजवी ने कहा कि वह इसी प्रस्ताव को लेकर अयोध्या आए हैं और हिंदू पक्षकारों से बातचीत कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि बातचीत से इस विवाद का समाधान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget