एक्सप्लोरर

Ayodhya में बन रहा राम मंदिर कब तक हो जाएगा तैयार, क्या होगी निर्माण लागत? जानिए- ट्रस्ट ने क्या दी जानकारी

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी अपने नियमों और विनियमों को अंतिम रूप दिया.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण में 1800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. मंदिर निर्माण के लिए गठित संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को यह जानकारी दी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राम मंदिर निर्माण के लिए गठित किए गए ट्रस्ट ने यहां चली लंबी बैठक के बाद ट्रस्ट के नियम और कायदों को अनुमोदन भी दिया. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि फैजाबाद सर्किट हाउस में आयोजित इस बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया कि राम जन्मभूमि परिसर में हिंदू धर्म से जुड़ी महान विभूतियों और साधु-संतों की प्रतिमाओं को भी स्थान दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के आधार पर लगाए गए ट्रस्ट के अनुमान के मुताबिक राम मंदिर निर्माण पर 1800 करोड़ रुपये खर्च होंगे. राय ने निर्माण लागत के बारे में कहा, “कई संशोधनों के बाद, हम इस अनुमान पर पहुंचे हैं. यह बढ़ भी सकता है.”

बैठक में नियम कायदों और बाइलॉज को किया गया फाइनल
राय ने ये भी बताया कि लंबे अरसे तक सोच विचार और राम मंदिर निर्माण से जुड़े सभी लोगों के तमाम सुझावों पर बैठक में ट्रस्ट से जुड़े नियम कायदों और बाइलॉज को अंतिम रूप दिया गया. उन्होंने बताया कि इस बैठक में ट्रस्ट के 15 में से 14 सदस्यों ने हिस्सा लिया जिनमें निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, उडुपी पीठाधीश्वर विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य प्रमुख रूप से शामिल थे.

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने भगवान राम की मूर्ति के निर्माण में सफेद संगमरमर का उपयोग करने का भी निर्णय लिया है.राम मंदिर में रामायण काल ​​की कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी लगेंगी.

भव्य राम मंदिर के 2023 तक बनने का अनुमान
बता दें कि राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसके दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाने का अनुमान है व मंदिर में जनवरी 2024 (मकर संक्राति) तक भगवान राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें
Exclusive: 'नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री न बनने की दी थी सलाह', abp न्यूज से बातचीत में बोले प्रशांत किशोर, वजह भी बताई

Gyanvapi Case: कोर्ट का आज अहम फैसला, होटलों में चेकिंग, सोशल मीडिया पर नजर, जानें हिंदू-मुस्लिम पक्ष के क्या हैं दावे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च की तैयारी में केजरीवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
LIVE: प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च की तैयारी में केजरीवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
सालों की सेवा के बाद भी...' कर्नाटक कैबिनेट से बाहर होने पर निराश हुए दिनेश गुंडु राव
सालों की सेवा के बाद भी...' कर्नाटक कैबिनेट से बाहर होने पर निराश हुए दिनेश गुंडु राव
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget