एक्सप्लोरर

Exclusive: 'नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री न बनने की दी थी सलाह', abp न्यूज से बातचीत में बोले प्रशांत किशोर, वजह भी बताई

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जहां भी जा रहां हूं वहां नीतीश कुमार का विरोध हो रहा है.

Prashant Kishor On Bihar Politics: चुनावी रणनीतकार प्रशांत किशोर ने रविवार को एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधते हुए कहा कि, "जिस नीतीश के लिए मैंने 2015 में नारा दिया था कि 'बिहार में बहार हो, नीतीश कुमार हो', वे पद छोड़ने को तैयार रहते थे. अब ये नीतीश वो नहीं हैं. बिहार में बहार भी नहीं है, लेकिन नीतीश कुमार जरूर कुर्सी पर हैं. इसलिए मैंने कहा कि उन्हें राज्य में फेविकोल का ब्रांड एम्बेसडर बना देना चाहिए."

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में पिछले कई सालों से एक ही बात स्थिर है सीएम की कुर्सी और उस पर बैठे हुए नीतीश कुमार. मैं जहां भी जा रहां हूं वहां नीतीश कुमार का विरोध हो रहा है. उन्होंने कहा कि मैंने नीतीश कुमार को सीएम न बनने की सलाह दी थी. 2020 के चुनाव में कम सीटें मिली थी इसलिए मैंने ये सलाह दी थी. मैंने कहा था कि आप 40-42 सीटों के साथ सरकार नहीं चला पाएंगे. मैंने उन्हें विपक्ष में रहने की सलाह दी थी. उन्होंने इस बात पर हां भी किया, लेकिन बाद में पता चला कि वे सीएम बन रहे हैं. 

बिहार की राजनीति पर क्या बोले पीके?

बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ सरकार बनाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि राज्य में अभी जो समीकरण बने हैं वो सरकार चलाने के लिए हैं. इसका कोई राजनीतिक असर नहीं पड़ने वाला है. सरकार से जुड़ी हुई रेवड़ियां लेने के लिए कई दल साथ आ जाते हैं. किसी भी गठबंधन में सात दलों को एकसाथ लेकर चलना बेहद मुश्किल काम है. ये गठबंधन जो हुआ है बिहार में, ये लंबे समय तक नहीं चल पाएगा. गौरतलब है कि नीतीश कुमार की जेडीयू ने एनडीए से नाता तोड़कर आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ गठजोड़ कर नई सरकार बनाई थी. 

नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी पर कही ये बात

लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के विपक्ष के पीएम उम्मीदवार बनने को लेकर प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि किसी नेता के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से मिलने से आप विकल्प नहीं बना सकते. नीतीश कुमार या उनकी पार्टी ने भी उनकी पीएम दावेदारी को लेकर कुछ नहीं कहा है. हां बिहार में एक दो जगह पोस्टर लगे हैं बस. बता दें कि, नीतीश कुमार आम चुनावों से पहले विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, शरद यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं के मुलाकात की है. 

ये भी पढ़ें- 

Bihar Politics: 'वो कोई राजनेता नहीं, बिजनेसमैन हैं'- JDU अध्यक्ष ललन सिंह का प्रशांत किशोर पर हमला

Siwan Stone Pelting: मुसलमानों की कितनी नस्लों को देनी होगी कुर्बानी? 8 साल के बच्चे की गिरफ्तारी पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget