एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमिपूजन को 200 टीवी चैनल के जरिए 16 करोड़ से अधिक लोगों ने Live देखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे 29 साल बाद अयोध्या पहुंचे थे, इससे पहले वो 1992 में अयोध्या आए थे. उस समय वो राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा थे और इस बार बतौर प्रधानमंत्री अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे.

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हो चुका है. पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 16 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा. प्रसार भारती के प्रारंभिक अनुमान से यह आंकड़ा मिला है. प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर वेंपति ने कहा कि दर्शकों की यह संख्या दूरदर्शन के सीधे प्रसारण को देखने वालों की है जिसे बुधवार को सुबह 10.45 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच मुख्य समारोहों के दौरान करीब 200 टीवी चैनलों ने प्रसारित किया.

उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप भारत में टीवी की दुनिया में भूमिपूजन कार्यक्रम को दर्शकों ने कुल 7 अरब मिनट से ज्यादा देखा. पूर्व प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 16 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा.

पीएम मोदी ने रखी मंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया था. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए पहली आधारशिला रखी गई थी. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा. उन्होंने मास्क पहने रखा. एयरपोर्ट पर सीएम योगी से दो गज की दूरी से नमस्कार किया. कोरोना संकट के कारण हनुमानगढ़ी में उन्हें टीका भी नहीं लगाया गया, न ही प्रसाद दिया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे 29 साल बाद अयोध्या पहुंचे थे, इससे पहले वो 1992 में अयोध्या आए थे. उस समय वो राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा थे और इस बार बतौर प्रधानमंत्री अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे.

ये भी पढ़ें- बड़ा खुलासा: राम मंदिर भूमि पूजन वाले दिन बाबरी मस्जिद की आड़ में PFI रच रही थी दंगों की साजिश राम मंदिर का नक्शा जल्द होगा पेश,1000 साल तक सुरक्षित रहेगा मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget