एक्सप्लोरर

अपने भक्तों को सोने के भाव से सब्जियां बेचा करता था गुरमीत राम रहीम

राम रहीम के भक्त अंधविश्वास में मिलकर इन सब्जियों को खरीदते थे. अंधभक्ति ऐसी थी कि बाबा के बाग की सब्जी का स्वाद हर कोई चखना चाहता था.

सिरसा: बलात्कारी गुरमीत राम रहीम के डेरे को जैसे-जैसे खंगाला जा रहा है. उसके काले पाप सामने आ रहे हैं. अब खुलासा हुआ है कि गुरमीत राम रहीम अपने भक्तों को सोने के भाव से सब्जियां बेचा करता था.

खट्टर ने बलात्कारी बाबा को ‘राम रहीम जी’ कहा, हिंसा के दौरान कार्रवाई को संतोषजनक बताया

बलात्कारी बाबा एक हजार रुपए की हरी मिर्च,  दो हजार रुपए के मटर के 10 दाने और तीन हजार रुपए का एक बैंगन देता था. दुनिया की किसी सब्जी मंडी में इतनी महंगी सब्जी नहीं बिकती होगी. जितनी राम रहीम के कुछ अंध भक्त खरीदते थे. दरअसल सिरसा में राम रहीम का डेरा करीब 800 एकड़ में फैला है, जिसमें खूब खेती होती है. अब खुलासा हुआ है कि इस सब्जी को राम रहीम अपने भक्तों को सोने के दाम पर बेचता था.

मसलन एक हरी मिर्च एक हजार रुपए की, एक छोटा बैंगन एक हजार रुपए का. बैंगन का साइज बड़ा हो तो दाम भी दोगुने यानी दो हजार हो जाते हैं. मटर के पांच दानों का पैक एक हजार रुपए तक मिलता है.

अपने भक्तों को सोने के भाव से सब्जियां बेचा करता था गुरमीत राम रहीम

सब्जी को भक्तों के घर पहुंचाने का जिम्मा भंगीदास का होता था. भंगीदास डेरे के वो भक्त हैं जो नाम चर्चा घर में मंच का संचालन करते हैं. ग्रामीण और शहरी नाम चर्चा घरों के भंगीदार अलग-अलग होते हैं, फिर इन दोनों के उपर ब्लॉक का भंगीदास होता है. डेरा को घर-घर से जोड़ने के लिए ही राम रहीम ने भंगीदास प्रथा बनाई थी.

अब आप सोचेंगे कि आखिर राम रहीम की इतनी महंगी सब्जी खरीदता ही कौन होगा. दरअसल राम रहीम के भक्त अंधविश्वास में मिलकर इन सब्जियों को खरीदते थे. अंधभक्ति ऐसी थी कि बाबा के बाग की सब्जी का स्वाद हर कोई चखना चाहता था. परिवार के एक सदस्य को भी हजारों की कीमत का मटर का एक दाना मिलता तो वो खुद को धन्य समझता.

बताया जा रहा है कि हफ्ते-पंद्रह दिन में एक बार डेरा सब्जी की सप्लाई गुरमीत राम रहीम का एक आदमी तक पहुंचाता था. वो उसका पैकेज बनाकर उसे डेरा भक्तों को बेचता था. सब्जी से इकट्ठा होने वाला पैसा डेरा मैनेजमेंट को भेजा जाता था.

भक्तों को बहला कर इतनी महंगी सब्जी बेचकर यकीनन राम रहीम ने लाखों रुपया कमाया और यही रकम अपने अय्याशी के इन महलों में लगाई, लेकिन कहते हैं न जैसी करनी वैसी भरनी. अब गुरमीत राम रहीम जेल की चारदीवारी के पीछे है और उसके बाग की सब्जियां नहीं बल्कि जेली की सूखी रोटियां परोसी जा रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: $18B मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
'महिलाओं को घर में बंद करना...’, जमुई-दिल्ली का जिक्र कर क्या बोले राहुल गांधी
'महिलाओं को घर में बंद करना...’, जमुई-दिल्ली का जिक्र कर क्या बोले राहुल गांधी
दाऊद से पन्नू तक... भारत की मोस्ट वांटेट लिस्ट में कौन-कौन, गोल्डी बराड़ कहां?
दाऊद से पन्नू तक... भारत की मोस्ट वांटेट लिस्ट में कौन-कौन, गोल्डी बराड़ कहां?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
Embed widget