एक्सप्लोरर

रेप मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा, 15 साल बाद साध्वियों को मिला न्याय

रोहतक में सीबीआई की विशेष अदालत ने आज रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई है. कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल में ही विशेष अदालत लगाई और जज ने सजा सुनाई.

नई दिल्लीः रोहतक में सीबीआई की विशेष अदालत ने आज रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई है. कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल में ही विशेष अदालत लगाई गई जिसमें जज जगदीप सिंह ने डेरा सच्चा सौदा के मुखिया और बलात्कारी राम रहीम को सजा सुनाई. सजा सुनते ही राम रहीम जमीन पर बैठकर रोने लगा. ये सजा सुनाने के लिए जज को हेलिकॉप्टर से पंचकूला से रोहतक तक लाया गया.

37

15 साल पहले साल 2002 में एक साध्वी ने अज्ञात चिट्ठी भेजकर बाबा पर रेप का आरोप लगाया था. आज 15 साल बाद राम रहीम को उसके कुकर्मों की सजा मिली है. सजा का ऐलान होने से पहले ही डेरा समर्थकों ने सिरसा में हिंसा शुरु कर दी और दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.

एबीपी न्यूज संवाददाता जगविंदर पटियाल ने बताया कि सजा सुनाने के दौरान गुरमीत राम रहीम सफेद रंग की पोशाक में था और आंखों में आंसू लिए जज से रहम की मांग कर रहा था. राम रहीम को बचाने के लिए वकील ने समाजसेवी होने की दलील दी. लेकिन तमाल दलीलों को खारिज करते हुए जज ने गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई. सजा सुनते ही राम रहीम जमीन पर बैठकर रोने लगा.

25 अगस्त को आया था फैसला 25 अगस्त को साध्वी से रेप के 15 साल पुराने मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया था. इसके बाद रेप डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों ने हरियाणा-पंजाब में जमकर हिंसा की है.इस हिंसा में मरने वालों की संख्या अबतक 38 पहुंच गई है. पंचकूला में 32 और सिरसा में 6 लोगों की मौत हुई है.

हाईकोर्ट ने सरकार को दिए निर्देश 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों ने भारी हिंसा की. जिसमें 38 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है. इसे देखते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को आज के लिए खास इंतजाम करने को कहा था. हाईकोर्ट ने कहा कि जज को हवाई रास्ते से जेल ले जाया जाए. सीबीआई अदालत के जज के जाने के लिए पूरी व्यवस्था की जाए. जेल में ज्यूडिशिय़ल ऑफिसर, स्टाफ की सुरक्षा व्यवस्था हो. सजा से पहले रोहतक के उपायुक्त ने कहा था कि उपद्रवियों ने यदि चेतावनी को नहीं माना तो उन पर गोलियां चलाई जा सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget