एक्सप्लोरर

राम रहीम पर फैसले से पहले पंजाब-हरियाणा ठप, हिंसा होने पर होगा पैलेट गन का इस्तेमाल

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 72 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का ऐलान किया जा चुका है. इतना ही नहीं अगले 72 घंटे के लिए उत्तर रेलवे को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की तरफ आने वाली ट्रेनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं और दोनों राज्यों में बस सर्विस को भी बंद करने का आदेश दिया गया है.

नई दिल्ली: बाबा राम रहीम पर रेप के आरोप को लेकर कल फैसला आने वाला है. इससे पहले पंजाब और हरियाणा में तनाव का माहौल है.  इसके पीछे की वजह है पंचकूला में लाखों की संख्या में डेरा समर्थकों की मौजूदगी. धारा 144 के बावजूद जिस तरह से बाबा राम रहीम के समर्थक पंचकूला के हर चौक चौराहे पर डटे हुए हैं उसे लेकर आज पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाई. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जब धारा 144 लगी है तो फिर इतने समर्थक कैसे आ गए. क्यों ना डीजीपी को सस्पेंड कर दिया जाए और सेना को बुलाया जाए.

बाबा राम रहीम पर फैसले से पहले सरकार अलर्ट: पंजाब में बंद रहेंगे सभी सरकारी ऑफिस

साथ ही कोर्ट ने बाबा राम रहीम को निर्देश दिया कि वो अपने समर्थकों को वापस लौटने को कहें. कल सुबह साढ़े 11 बजे पहले हाई कोर्ट ये देखेगा कि उसके निर्देश पर क्या कार्रवाई हुई उसके बाद ही पंचकूला की सीबीआई अदालत बाबा राम रहीम पर अपना फैसला सुनाएगी.

राम रहीम पर फैसले से पहले पंजाब-हरियाणा ठप, हिंसा होने पर होगा पैलेट गन का इस्तेमालरेप केस में फैसले से पहले बोले राम रहीम, ‘कोर्ट जरुर जाऊंगा, मेरे समर्थक शांति बनाए रखें’

सड़कों पर निकलने पर पाबंदी

बता दें कि बाबा राम रहीम पर फैसला आने के मद्देनजर डीएम ने गुरुवार रात 10 बजे से सिरसा में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है. सिरसा के तीन गांव बाजेकां, शाहपुर बेगु और नेजियाखेड़ा में भी कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही सड़कों पर निकलने की पाबंदी रहेगी. अगला आदेश आने तक कर्फ्यू जारी रहेगा.

अर्द्धसैनिक बलों को पैलेट गन से लैस किया गया

सरकार और पुलिस दोनों को ही इस बात की आशंका है कि अगर फैसला बाबा राम रहीम के खिलाफ आया तो उनके समर्थक हंगामा कर सकते हैं. यही वजह है कि पहली बार कश्मीर से बाहर अर्द्धसैनिक बलों को पैलेट गन और पावा शेल्स से लैस किया गया है. हाई कोर्ट ने आज यहां तक कह दिया कि जरूरत पड़े तो सेना की भी मदद ली जाए. हरियाणा और पंजाब में अर्द्धसैनिक बलों की 167 कंपनियों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही 100 कंपनियों को रिजर्व में रखा गया है. इतना ही नहीं अर्द्धसैनिक बलों की महिला बटालियन की भी तैनाती की गई है. इसके अलावा पंचकूला, चंडीगढ़ और सिरसा में स्टेडियम्स को जेल में तब्दील कर दिया गया है.

रेप केस में राम रहीम पर फैसला कल, पंचकूला में जमा हुए लाखों समर्थक, स्कूल-कॉलेज बंद

रात में ही डेरा समर्थकों को हटाया जाएगा

इसके अलावा पंचकूला में सेना को तैनात किया जा रहा है. डीजीपी ने कहा है कि पंचकुला में जुटे डेरा समर्थकों को आज रात में ही हटाया जाएगा. इसके लिए बसें बुलाई गई हैं, रात में ही बसों में ही समर्थकों को बाहर भेजा जाएगा. हरियाणा के डीजीपी का ये कहना कि लोग पैदल आ रहे थे इसलिए उन्हें रोका नहीं जा सका.

राम रहीम केस: HC ने पूछा- धारा 144 के बावजूद कैसे जुटे समर्थक, DGP को सस्पेंड न कर दें?’

मोबाइल इंटरनेट, ट्रेन और बस सर्विस ठप

इससे पहले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 72 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का ऐलान किया जा चुका है. इतना ही नहीं अगले 72 घंटे के लिए उत्तर रेलवे को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की तरफ आने वाली ट्रेनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं और दोनों राज्यों में बस सर्विस को भी बंद करने का आदेश दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget