एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: '...परिवर्तन के संकेत हैं', भारत जोड़ो यात्रा को राम मंदिर ट्रस्ट से मिले समर्थन पर बोली कांग्रेस

Congress: श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समर्थन करते हुए राहुल गांधी की जमकर तारीफ की थी.

Congress Attack On Yogi Government: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंच चुकी है. बागपत में फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया गया. भारत जोड़ो यात्रा को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से मिले समर्थन पर कांग्रेस पार्टी पर काफी उत्साहित है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी पर हमला करते हुए यूपी में परिवर्तन के संकेत मिलने का दावा किया है. 

जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के स्वागत में लिखे गए पत्र और चंपत राय जैसे VHP नेताओं की राहुल गांधी की तारीफ किए जाने के बाद आज बागपत के बड़ौली में बीजेपी कार्यालय से उत्साह के साथ हाथ हिलाकर यात्रियों का अभिवादन किया गया."

 

'भारत जोड़ो यात्रा' पर चंपत राय की टिप्पणी

उन्होंने इन सारी बातों को लेकर सवाल करते हुए आगे लिखा, "योगी के प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के संकेत?" बता दें कि श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने 'भारत जोड़ो यात्रा' का समर्थन करते हुए राहुल गांधी की जमकर तारीफ की थी. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चंपत राय ने कहा था, "देश में पैदल चल रहे एक युवक का मैं आभार व्यक्त करता हूं, मैं उसके इस कदम की सराहना करता हूं."

‘राहुल गांधी की सराहना होनी चाहिए’

राय ने कहा था, "इसमें कुछ भी गलत नहीं है. मैं आरएसएस का कार्यकर्ता हूं और आरएसएस कभी भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की निंदा नहीं करता." उन्होंने कहा था, "राहुल गांधी इस खराब मौसम में चल रहे हैं. इसकी सराहना की जानी चाहिए. मेरा कहना है कि हर किसी को देश की यात्रा करनी चाहिए." इसके अलावा राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया है. राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने यात्रा की सफलता के लिए राहुल गांधी पर भगवान श्रीराम के आशीर्वाद की कामना की है.

अग्निपथ योजना पर राहुल का हमला

बागपत में राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर भी मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा, "देश की रक्षा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए नरेंद्र मोदी ने कहा पंद्रह साल की बजाय इन्हें छह महीने की ट्रेनिंग दो, चार साल रखो फिर जूता मार कर निकाल देंगे. ये नया हिंदुस्तान है!" राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, "युवा इंजीनियरिंग करके पकौड़ा तल रहे हैं और रोजगार देने वाली रेलवे को सरकार बेच रही है." 

ये भी पढ़ें-Jharkhand: श्री सम्मेद शिखरजी पर फैसला पलटेगा? केंद्र सरकार जल्द जल्द उठा सकती है कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget